{"_id":"6a7738ad1a5e7c16a602e9fd","slug":"villagers-in-ranipokhari-troubled-by-menace-of-dogs-and-monkeys-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-144828-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रानीपोखरी में कुत्तों और बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रानीपोखरी में कुत्तों और बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान
Sat, 08 Aug 2026 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 08 Aug 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलीग्रांट। ग्राम पंचायत रानीपोखरी में इन दिनों आवारा कुत्तों और बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बंदर लोगों के छतों की रेलिंग और आंगन में बैठे रहते हैं। मौका मिलते ही बंदर खाने की तलाश में घर के अंदर घुस जाते हैं। अब तक कई ग्रामीणों को बंदर काट चुके हैं। भट्टनगरी में भी बंदरों का उत्पात जारी है। साधना नेगी, पूजा रावत, लक्ष्मी पंवार और चित्रा चोपड़ा ने कहा कि ग्रामीणों को बंदरों से अपने घरों की रखवाली करनी पड़ रही है जिससे वे परेशान हैं।
कविता नेगी और पूजा रावत ने कहा कि क्षेत्र में बंदरों के साथ ही लावारिस कुत्तोंकी दहशत वी बढ़ गई है। महिलाएं जब भी किसी काम से घर से बाहर निकलती हैं तो कुत्ते काटने को दौड़ते हैं। झुंड में कुत्ते स्कूटी के पीछे भागते हैं जिससे चोटिल होने से खतरा रहता है। पैदल स्कूल आवाजाही करने वाले बच्चों को कुत्ते दौड़ाते हैं। उधर ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी से इस समस्या के निराकरण की मांग की थी। इठारना बहुउद्दशीय शिविर में भी इस मुद्दे को उठाया था लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
-- समस्या को देखते हुए रानीपोखरी के भट्टनगरी गांव में बंदरों के लिए एक पिंजरा लगाया गया है। एक पिंजरा माजरी और एक छिद्दरवाला में भी लगाया गया है। उनका विभाग अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहा है। गणेश उनियाल, रेंजर बड़कोट