फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Central Armed Police Forces Final Result 2026 released, Check Merit List

UPSC CAPF Final Result: यूपीएससी सीएपीएफ का अंतिम परिणाम जारी, मेरिट लिस्ट में देखें चयनित उम्मीदवारों के नाम

Sat, 08 Aug 2026 01:14 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 08 Aug 2026 01:14 PM IST
सार

UPSC CAPF Final Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा 2026 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट और रिजल्ट की PDF देख सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC Central Armed Police Forces Final Result 2026 released, Check Merit List
UPSC CAPF Final Result 2026 - फोटो : AI

विस्तार

UPSC CAPF Final Result 2026 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) सहायक कमांडेंट परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम  जारी कर दिया है। यह रिजल्ट 3 अगस्त 2025 को हुई लिखित परीक्षा और 4 से 29 मई 2026 तक आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर तैयार किया गया है। इस भर्ती के तहत बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में सहायक कमांडेंट (ग्रुप-A) पदों के लिए कुल 350 उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन

350 उम्मीदवारों का वर्गवार चयन

यूपीएससी सीएपीएफ 2025 के तहत कुल 350 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। इनमें 103 सामान्य, 44 EWS, 109 OBC, 62 SC और 32 ST वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें अलग-अलग वर्गों से कुल 30 पूर्व-सैनिक भी शामिल हैं। एक उम्मीदवार का रिजल्ट अभी रोक दिया गया है।

विज्ञापन

 
श्रेणी उम्मीदवार
सामान्य (UR) 103
EWS 44
OBC 109
SC 62
ST 32
कुल 350

विभिन्न बलों में रिक्तियां

बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में कुल 432 पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवारों को उनकी मेरिट और दी गई सेवा प्राथमिकता के आधार पर बल आवंटित किया जाएगा। नियुक्ति के लिए सभी जरूरी पात्रता शर्तें पूरी करना और दस्तावेज सत्यापन में सफल होना जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
बल कुल रिक्तियां
BSF 204
CRPF 41
ITBP 24
SSB 79
CISF 84
कुल 432

टॉप-10 चयनित उम्मीदवार

सं. रोल नंबर उम्मीदवार का नाम
1 1200359 शीरशू देब
2 0801290 आर्यन श्योराण
3 0403673 आकांक्षा विश्वकर्मा
4 0827200 रोहन
5 0831774 हर्ष सोलंकी
6 4900236 दीपाली पटले
7 0825301 नवीन कुमार सैनी
8 0807829 कशिश चौधरी
9 2609469 अभिषेक विश्वकर्मा
10 0842454 विपुल वर्मा

आरक्षण दावों की जांच

अनुशंसित उम्मीदवारों के ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, एसटी और पूर्व-सैनिक श्रेणी के आरक्षण से जुड़े दावों की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी। कुल 126 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल अस्थायी (प्रोविजनल) रखा गया है।

164 उम्मीदवारों की रिजर्व लिस्ट

UPSC ने नियमों के अनुसार 164 उम्मीदवारों की संयुक्त रिजर्व लिस्ट भी तैयार की है। इसमें सामान्य वर्ग के 82, ईडब्ल्यूएस के 34, ओबीसी के 43, एससी के 3 और एसटी के 2 उम्मीदवार शामिल हैं।
 
श्रेणी रिजर्व उम्मीदवार
सामान्य 82
ईडब्ल्यूएस 34
ओबीसी 43
एससी 3
एसटी 2
कुल 164

किसी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए UPSC के फैसिलिटेशन काउंटर से कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। उम्मीदवारों के अंक रिजल्ट जारी होने के करीब 15 दिन के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed