फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Overseas Bank LBO Recruitment 2026: Apply for 250 Local Bank Officer Posts from August 8

IOB LBO Vacancy: ग्रेजुएट्स के लिए 85920 वेतन वाली नौकरी, इंडियन ओवरसीज बैंक में 250 एलबीओ पदों पर निकली भर्ती

Fri, 07 Aug 2026 08:02 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 07 Aug 2026 08:02 PM IST
सार

Indian Overseas Bank LBO Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर के 250 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 8 अगस्त से शुरू होंगे। चार राज्यों के लिए निकली इस भर्ती में कौन आवेदन कर सकता है, कितनी उम्र और पढ़ाई जरूरी है और चयन कैसे होगा? जानें पूरी जानकारी...
 

विज्ञापन
Indian Overseas Bank LBO Recruitment 2026: Apply for 250 Local Bank Officer Posts from August 8
IOB LBO Recruitment 2026 - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

Indian Overseas Bank LBO Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए बैंक में कुल 250 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती राज्यवार है। यानी चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग उसी राज्य में की जाएगी, जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया है।

विज्ञापन


योग्य उम्मीदवार 8 अगस्त 2026 से 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया बैंक की आधिकारिक वेबसाइट iob.bank.in पर पूरी होगी।

किस राज्य में कितनी वैकेंसी हैं?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से चार राज्यों में कुल 250 वैकेंसी भरी जाएंगी। इन 250 रिक्तियों में तमिलनाडु में 100, कर्नाटक में 50, महाराष्ट्र में 50 और गुजरात में 50 वैकेंसी हैं।

  • तमिलनाडु: 100 पद
  • कर्नाटक: 50 पद
  • महाराष्ट्र: 50 पद
  • गुजरात: 50 पद


आरक्षण के अनुसार कुल 250 पदों में एससी के 36, एसटी के 18, ओबीसी के 80, ईडब्ल्यूएस के 22 और अनारक्षित वर्ग के 94 पद हैं। इन पदों में दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए निर्धारित आरक्षण भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार को जिस राज्य के लिए आवेदन करना है, वहां की स्थानीय भाषा का पढ़ना, लिखना और बोलना आना जरूरी है।
  • आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1996 से 1 अगस्त 2006 के बीच हुआ होना चाहिए।


एससी और एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। पूर्व सैनिकों/कमिशंड अधिकारियों और 1984 के दंगों से प्रभावित व्यक्तियों को भी नियमानुसार 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

लोकल बैंक ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है?

  • चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति असिस्टेंट मैनेजर (स्केल-I) के रूप में होगी।
  • पद का वेतनमान 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक है।
  • इसके अलावा नियमानुसार डीए, एचआरए, सीसीए सहित अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।


उम्मीदवार को ज्वाइनिंग की तारीख से दो साल की प्रोबेशन अवधि पूरी करनी होगी। साथ ही, उम्मीदवार को 2 लाख रुपये का वित्तीय सेवा क्षतिपूर्ति बॉन्ड देना होगा और कम से कम तीन साल की सेवा करनी होगी।

इस भर्ती की खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग उनके आवेदन वाले राज्य में ही की जाएगी। उन्हें कम से कम 12 साल या एसएमजीएस-IV में प्रमोशन होने तक उसी राज्य में सेवा देनी होगी।

चयन कैसे होगा?


लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए चयन तीन चरणों में होगा।

  • सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा होगी। 
  • इसके बाद पात्र उम्मीदवारों के लिए भाषा दक्षता परीक्षा (LPT) और व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा।
  • जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं में संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है, उनके लिए भाषा दक्षता परीक्षा देना अनिवार्य होगा। यह परीक्षा क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी।
  • अंतिम चयन में ऑनलाइन परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार का वेटेज 80:20 रहेगा।
  • ऑनलाइन परीक्षा 200 अंकों की होगी, जबकि व्यक्तिगत साक्षात्कार 100 अंकों का होगा।

ऑनलाइन परीक्षा में कितने सवाल आएंगे?

ऑनलाइन परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे होगी। इसमें कुल 140 प्रश्न होंगे और अधिकतम 200 अंक होंगे।

रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 30 प्रश्न होंगे, जिनके 60 अंक होंगे और इसके लिए 60 मिनट मिलेंगे। जनरल, इकोनॉमी और बैंकिंग अवेयरनेस से 40 प्रश्न होंगे, जिनके 40 अंक होंगे और समय 30 मिनट होगा।

डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन से 30 प्रश्न 60 अंकों के होंगे, जिसके लिए 60 मिनट मिलेंगे। वहीं अंग्रेजी भाषा से 40 प्रश्न होंगे, जिनके 40 अंक होंगे और इसके लिए 30 मिनट का समय मिलेगा।

 
विषय प्रश्न अधिकतम अंक समय
रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड 30 60 60 मिनट
जनरल, इकोनॉमी और बैंकिंग अवेयरनेस 40 40 30 मिनट
डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन 30 60 60 मिनट
अंग्रेजी भाषा 40 40 30 मिनट
कुल 140 200 3 घंटे
 

परीक्षा में गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग भी होगी। ऑनलाइन परीक्षा में अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत और एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।

 

 

आवेदन फीस कितनी है?

  • एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को केवल सूचना शुल्क के रूप में 175 रुपये देने होंगे।
  • वहीं सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है।
  • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा और यह वापस नहीं किया जाएगा।

IOB LBO के लिए आवेदन कैसे करें?

  • उम्मीदवार सबसे पहले इंडियन ओवरसीज बैंक की आधिकारिक वेबसाइट iob.bank.in पर जाएं।
  • इसके बाद करियर सेक्शन में “Recruitment of Local Bank Officers – 2026-27” लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। 
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें। 
  • इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और उम्मीदवार की अपनी लिखावट में अंग्रेजी में हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म और ई-रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed