फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Oncoming bike hits laborer; his leg broken in three places.

Faridabad News: सामने से आ रही बाइक ने मारी टक्कर, मजदूर का पैर तीन जगह से टूटा

Sun, 09 Aug 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Oncoming bike hits laborer; his leg broken in three places.
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव के पास अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से मजदूर पृथी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका दायां पैर तीन जगह से टूट गया, जबकि हाथ की एक उंगली में भी फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस ने करीब एक सप्ताह बाद पीड़ित की शिकायत पर बाइक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


चांदहट थाना प्रभारी श्रीभगवान के अनुसार बढ़राम गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 30 जुलाई की सुबह करीब दस बजे निजी काम से अलावलपुर जा रहा था। सामने से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उसकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। उसे पलवल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस समय चिकित्सक ने उसे बयान देने के लिए अनफिट बताया था। दोनों पक्षों में समझौते की बातचीत चलती रही, लेकिन समाधान नहीं निकलने पर बृहस्पतिवार को उसने पुलिस से शिकायत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article