फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tiranga Yatra flagged off today under the leadership of C

UP: सीएम योगी के नेतृत्व में आज तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, चुनावी तैयारियों के बीच 15 अगस्त तक चलेगा सिलसिला

Sun, 09 Aug 2026 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Aug 2026 12:48 AM IST
सार

आज मुख्यमंत्री आवास से सुबह 8 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और दोनों डिप्टी सीएम समेत तमाम मंत्री और संगठन के पदाधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर निकलेंगे।

विज्ञापन
Tiranga Yatra flagged off today under the leadership of C
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी तैयारियों के बीच भाजपा प्रदेशवासियों में देशभक्ति का भाव जगाने के लिए 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान का शुभारंभ राजधानी से करेगी। आज मुख्यमंत्री आवास से सुबह 8 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और दोनों डिप्टी सीएम समेत तमाम मंत्री और संगठन के पदाधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर निकलेंगे। इसमें तमाम जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संगठन, समाजसेवी संस्थाओं के साथ ही बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


यात्रा में शामिल सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर मां भारती का जयघोष तथा अमर बलिदानियों को नमन करते हुए तिरंगा यात्रा पर निकलेंगे। सीएम आवास से शुरू होने वाली यह यात्रा हजरतगंज स्थित लोकभवन तक जाएगी। 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी मंडलों में 10, 11 एवं 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकलेगी।
विज्ञापन


 13 अगस्त को जिला मुख्यालयों के साथ ही प्रदेश में विभिन्न स्थानों से तिरंगा यात्राएं निकालकर भाजपा राष्ट्र प्रेम का संचार करेगी। 14 अगस्त को विभाजन-विभीषिका स्मृति दिवस, मौन जुलूस एवं संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान, व्यापारिक संस्थान एवं कार्यालयों पर राष्ट्रध्वज फहराने के लिए व्यापक जनसम्पर्क एवं जनजागरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed