{"_id":"6a77562cbadf2414fe0ab834","slug":"akhilesh-alleges-budget-plunder-under-bjp-government-expressway-standards-blatantly-ignored-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का आरोप: भाजपा सरकार में हुई बजट की लूट, एक्सप्रेसवे में खुलकर की जा रही मानकों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव का आरोप: भाजपा सरकार में हुई बजट की लूट, एक्सप्रेसवे में खुलकर की जा रही मानकों की अनदेखी
Sat, 08 Aug 2026 09:45 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 08 Aug 2026 09:45 PM IST
सार
Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का आधार बनाते हुए कहा कि प्रदेश के एक्सप्रेसवे में मानकों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। -अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बजट की लूट चल रही है। हर विभाग में घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार है। झूठ, लूट और बेईमानी इस सरकार की पहचान बन चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार में एक्सप्रेस-वे और अन्य निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट गए हैं। हाल ही में बना लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे इसका उदाहरण है। भाजपा सरकार में बनी अन्य सड़कों का भी यही हाल है। सड़कों के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ। मानकों की अनदेखी की गई। सबसे महंगा एक्सप्रेस-वे दर्जनों जगह धंस गया।
विज्ञापन
उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत अब तक प्रदेश में दर्जनों पानी की टंकियां टूट कर गिर गई हैं या फिर पानी भरते ही क्षतिग्रस्त हो गई हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को विकास के नाम पर सिर्फ धोखा दिया है। भाजपा सरकार से हर वर्ग निराश है। प्रदेश में किसानों को समय पर डीएपी, यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। किसान खाद के लिए भटक रहे है।
विज्ञापन