फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM meets Modi and National President after reaching Delhi, PM takes feedback from Yogi on Gen Ji movement

यूपी: दिल्ली पहुंचकर मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले सीएम, पीएम ने योगी से लिया जेन जी आंदोलन का फीडबैक

Sat, 08 Aug 2026 09:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 08 Aug 2026 09:25 PM IST
सार

Yogi meets PM: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली पहुंचकर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
UP: CM meets Modi and National President after reaching Delhi, PM takes feedback from Yogi on Gen Ji movement
पीएम से मिले सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। योगी के दिल्ली दौरे ने एक बार फिर से प्रदेश के माहौल में हलचल पैदा कर दी है। हालांकि सीएम योगी की इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है। जबकि सूत्रों का कहना है कि प्रदेश सरकार चुनाव से पहले औद्योगिक क्षेत्र में निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने को लेकर बड़े स्तर पर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) कराने की तैयारी कर रही है। सीएम इसी कार्यक्रम के लिए पीएम और नीतिन नवीन को आमंत्रण देने गए थे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सरकार सितंबर या नवंबर में जीबीसी कराने की तैयारी कर रही है। लेकिन अभी तक इसकी तिथि तय नहीं हो पाई है। इसी संबंध में सीएम ने पीएम से तिथि तय करने का अनुरोध किया है। इसके बाद सरकार जीबीसी की तिथि की अधिकारियों घोषणा करेगी। सीएम पहले पीएम मोदी से और उसके बाद भाजपा अध्यक्ष से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम पीएम आवास पर करीब 40 मिनट रहे। वही भाजपा अध्यक्ष के यहां करीब एक घंटे तक दोनों के बीच मंत्रणा होने की बात कही जा रही है। इनके बीच हुई मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है।
विज्ञापन


वहीं, दोनों नेताओं से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने अपने सोशल मडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि पीएम से मुलाकात उन्हें सुशासन के पथ पर अविराम गतिशील रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने मुलाकात के लिए समय देने के लिए पीएम मोदी का आभार भी जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजा सियासी माहौल पर सीएम से लिया फीडबैक
सीएम की दोनों नेताओं से हुई मुलाकात को लेकर प्रदेश के सियासी माहौल में यह भी चर्चा शुरू हो गई है कि सरकार अब अपने चुनावी तैयारियों को धार देगी। इस संबंध में रणनीति को लेकर भी सीएम ने दोनों नेताओं से चर्चा की है। यह भी चर्चा है कि पीएम ने सीएम से हाल में हुई जेन जी आंदोलन से प्रदेश सियासी सेहत पर हुए असर के संबंध में चर्चा की है। साथ श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी, प्रदेश में सांगठनिक गतिविधियां आदि के संबंध में भी सीएम से फीडबैक लिया गया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed