फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon is fully active in the state, heavy rain warning for districts adjoining Madhya Pradesh on Sunday

यूपी: प्रदेश में पूरी तरह सक्रिय है मानसून, मप्र से सटे जिलों में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी; जानिए डिटेल

Sat, 08 Aug 2026 10:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 08 Aug 2026 10:21 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक मौसम में बारिश का असर बना रहेगा। 

विज्ञापन
UP: Monsoon is fully active in the state, heavy rain warning for districts adjoining Madhya Pradesh on Sunday
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में मानसून दक्षिणी भाग में पहुंचने के कारण मध्य प्रदेश से सटे जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक आज मध्य प्रदेश से सटे जिलों में अच्छी बारिश होगी और बाकी जगहों पर बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बना निम्न दबाव क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है, वहीं मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति के करीब है। यह अनूपगढ़, दिल्ली, आगरा, होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। इसके अलावा दक्षिणी पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के आसपास बना निम्न दबाव क्षेत्र भी मानसूनी द्रोणी की अक्ष रेखा के साथ पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इन मौसमी परिस्थितियों के चलते अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के दक्षिणी भागों में मानसून ज्यादा सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन


लखनऊ में बादलों की आवाजाही देगी राहत
कभी तेज धूप तो कभी बादलों की छांव राजधानी के लोगों में भ्रम पैदा कर रही है। शनिवार को बादलों की आवाजाही के साथ शहर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और निम्नतम तापमान 27.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार के मुताबिक आज बादलों की आवाजाही के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा हालांकि कल से बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में एक निम्नदाब उत्पन्न होने जा रहा है, जिसका असर भी कल से देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed