फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three traffic diversions in the city today; please use alternative routes

Lucknow News: शहर में आज तीन डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

Sun, 09 Aug 2026 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three traffic diversions in the city today; please use alternative routes
लखनऊ। राजधानी में रविवार को तीन डायवर्जन प्लान लागू रहेंगे। हजरतगंज व आसपास के इलाके में सुबह नौ और शाम चार बजे यातायात परिवर्तित रहेगा। सुबह नौ बजे कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। शाम चार बजे सीएसआई क्लब में डीजीपी राजीव कृष्ण के पिता हरिकिशन मित्तल की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। इस वजह से डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन

उधर, काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कारण इलाके में यातायात परिवर्तित रहेगा। ऐसे में अगर आप छुट्टी के दिन परिवार के साथ निकल रहे हैं तो डायवर्जन प्लान का पालन करें। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे से यातायात व्यवस्था
- समतामूलक चौराहे से 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, कैंट की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। ग्रीन कॉरिडोर या ताज अंडरपास, पिपराघाट, जी-20 तिराहा होकर वाहन गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सामाजिक प्रतीक स्थल ढाल से 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, कैंट की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। समतामूलक चौराहा, सेंट्रल एकेडमी से ग्रीन कॉरिडोर, ताज अंडरपास, पिपराघाट, जी-20 तिराहा होकर वाहन जाएंगे।

- 1090 चौराहे से गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, कैंट की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। पीएनटी तिराहा, बैकुंठधाम तिराहा, चिरैयाझील तिराहा या समतामूलक चौराहा, सेंट्रल एकेडमी तिराहे से ग्रीन कॉरिडोर होकर जा सकेंगे।

- लालबत्ती चौराहे से बंदरियाबाग चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहे की तरफ यातायात नहीं जाएगा। कटाईपुल चौराहा, दिलकुशा तिराहे से पिपराघाट गोल चक्कर चौराहा या अहिमामऊ अंडरपास चौराहा होकर जा सकेंगे।

- सिसेंडी तिराहे से डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, बंदरियाबाग चौराहे की ओर वाहन नहीं चलेंगे। रॉयल होटल चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा, अशोकलाट चौराहा या एनेक्सी तिराहा, लालबत्ती चौराहा, कटाईपुल चौराहा होकर जाएंगे।

- रॉयल होटल चौराहे से हजरतगंज चौराहे के बीच यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रॉयल होटल चौराहे से सिसेंडी तिराहा, एनेक्सी तिराहा, लालबत्ती चौराहा या आईटीएमएस तिराहा, अशोक की लाट चौराहा कैसरबाग होकर जा सकेंगे।

- गोल्फ क्लब चौराहे से पार्क रोड चौराहा होकर हजरतगंज चौराहे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सिविल अस्पताल जाने वाले जियामऊ मोड़ से डीजीपी आवास तिराहा होकर जाएंगे।

- अल्का तिराहे से हजरतगंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा। डनलफ तिराहा, सिकंदरबाग चौराहा या सुभाष चौराहा, अशोक की लाट चौराहा होकर जा सकेंगे।

- मेफेयर तिराहे से हजरतगंज चौराहे, बंदरियाबाग चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। डनलफ तिराहा, सिकंदरबाग चौराहा या सुभाष चौराहा, अशोक की लाट चौराहा होकर जाएंगे।

- वाल्मीकि तिराहे से हजरतगंज चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की ओर यातायात नहीं चलेगा। डनलफ तिराहा, सिकंदरबाग चौराहा या सुभाष चौराहा, अशोकलाट चौराहा होकर जा सकेंगे।

- सुभाष चौराहे से हजरतगंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की तरफ वाहन नहीं गुजरेंगे। अशोक की लाट चौराहा या हनुमान सेतु तिराहे से ग्रीन कॉरिडोर के रास्ते जा सकेंगे।



सुबह 10 बजे से ट्रैफिक में बदलाव

- छनदोइया चौराहे से कोई भी वाहन मछली मंडी, अंधा की चौकी की तरफ नहीं जाएगा। छनदोइया चौराहे से दाएं होकर अवंतीबाई चौराहा, जेहटा रोड होकर हरदोई की ओर जा सकेंगे।

- हरदोई से लखनऊ की ओर आने वाले वाहन दुर्गागंज चौराहे से दाएं या बाएं होकर जा सकेंगे।


शाम चार बजे की यातायात व्यवस्था
- बंदरियाबाग चौराहे से डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहे की तरफ से यातायात नहीं जाएगा। लालबत्ती चौराहा, सिसेंडी तिराहा या गोल्फ क्लब चौराहा, पार्क रोड चौराहा होकर जा सकेंगे।

- डीएसओ चौराहे से बंदरियाबाग चौराहे की ओर से यातायात नहीं जा सकेगा। सिसेंडी तिराहा, लालबत्ती चौराहा या पार्क रोड चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा होकर जा सकेंगे।


- हजरतगंज चौराहे से बंदरियाबाग चौराहे की तरफ यातायात नहीं जाएगा। रॉयल होटल चौराहा, सिसेंडी तिराहा, लालबत्ती चौराहा या पार्क रोड चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed