{"_id":"6a77826dbe1cc179fa0eed3a","slug":"free-kabaddi-training-for-girls-begins-at-sector-12-sports-complex-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76933-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-12 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लड़कियों के लिए मुफ्त कबड्डी प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-12 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लड़कियों के लिए मुफ्त कबड्डी प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोच अंकित चंदीला के मार्गदर्शन में बालिकाओं को खेल की बारीकियां सिखाई जाएंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेलों में बेटियों की बढ़ती भागीदारी और पारंपरिक खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से सेक्टर-12 स्थित राज्य खेल परिसर में लड़कियों के लिए निशुल्क कबड्डी प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर की जिम्मेदारी फरीदाबाद के कबड्डी कोच अंकित चंदीला को सौंपी गई है, जिनके मार्गदर्शन में बालिकाओं को खेल की बारीकियां सिखाई जाएंगी।
कोच अंकित चंदीला ने बताया कि प्रशिक्षण सत्र के दौरान खिलाड़ियों को आधुनिक खेल तकनीकों, शारीरिक फिटनेस, खेल अनुशासन और जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए उच्च स्तरीय तैयारी कराई जाएगी। यह पहल युवा बालिकाओं को अपने खेल कौशल को और बेहतर बनाने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करती है। शिविर में 8 से 17 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियां भाग ले सकती हैं। प्रशिक्षण का समय सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक और शाम को 4:00 से 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं प्रवेश के लिए आधार की फोटो कॉपी, फैमिली आईडी, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक हैं। कोच अंकित चंदीला और जिला खेल अधिकारियों ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को खेलों से जोड़ें, ताकि वे स्वस्थ रहने के साथ खेलों में अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकें।