फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight flights six to from Delhi and two to/from Sharjah were delayed due to bad weather.

Varanasi News: मौसम की खराबी के कारण 8 उड़ानें देरी से आईं और गईं, इनमें 6 दिल्ली और दो शारजाह की

Sun, 09 Aug 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Eight flights six to from Delhi and two to/from Sharjah were delayed due to bad weather.
वाराणसी। मौसम की खराबी के कारण शनिवार को बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आठ उड़ानें देरी से आईं और प्रस्थान कीं। इनमें छह उड़ानें दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली की थीं और दो शारजाह-वाराणसी-शारजाह की। देरी से आगमन के कारण यात्रियों को 30 से 55 मिनट तक अपनी यात्रा के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-वाराणसी-शारजाह की उड़ान 31 मिनट देरी से आई और प्रस्थान की। इसी तरह एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली की उड़ान 29 मिनट की देरी से आई और गई। वहीं, एयर इंडिया की चार उड़ानें दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली की 41 मिनट और 35 मिनट की देरी से आईं और गईं। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, मौसम की खराबी और तकनीकी कारणों से उड़ानों का आवागमन देरी से हुआ। हालांकि, एयरपोर्ट पर यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हुई। इसका विशेष ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed