वाराणसी में तीन घंटे में हत्या का खुलासा: मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पत्थर से हमला कर ली थी शख्स की जान
Varanasi News: वाराणसी में शनिवार की सुबह एक शख्स की हत्या की गई। मामले में पुलिस सक्रिय हुई और सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन घंटे में ही आरोपी को दबोच लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: वाराणसी कमिश्नरेट के आदमपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के आरोपी मोहम्मद ताजिम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने घटना के तीन घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।
शनिवार की सुबह आदमपुर थाना पुलिस को रवि चौहान उर्फ पप्पू की हत्या की सूचना मिली थी। रवि चौहान की सिर पर पत्थर मारकर निर्मम हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का खंगाला गया। फुटेज से आरोपी मोहम्मद ताजिम की पहचान हुई। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ताजिम को तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
इसे भी पढ़ें; वाराणसी में हत्या से सनसनी: साड़ी कारीगर को पत्थर से कूंचकर मार डाला, दो को किया घायल; पुलिस चौकी के पास घटना
पत्थर मारकर की गई थी शख्स की हत्या
आदमपुर थाना पुलिस को सुबह रवि चौहान की हत्या की खबर मिली। उसकी सिर पर पत्थर मारकर निर्मम हत्या की गई थी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और कई टीमें गठित कीं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी मोहम्मद ताजिम की पहचान संभव हो पाई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना के तीन घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया।
हथियार की बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़
पुलिस अधिकारी के अनुसार, टीम आरोपी ताजिम को हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए काशी रेलवे स्टेशन के पास ले गई। वहां आरोपी ने एक पुलिसकर्मी से पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। ताजिम ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग भी की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे नियंत्रण में लेकर अस्पताल पहुंचाया।