फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Police arrested three smugglers with 27.615 kg of cannabis

Varanasi: ब्रिफकेस में गांजा भरकर ट्रेन से बनारस पहुंचाते थे तस्कर, 27.615 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2026 04:55 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 08 Aug 2026 04:55 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहार से ट्रेन के जरिये बनारस तक गांजा पहुंचाने और विभिन्न जिलों में सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Varanasi Police arrested three smugglers with 27.615 kg of cannabis
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिफकेस में गांजा भरकर बिहार से ट्रेन के जरिए बनारस लाने और फिर पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करने वाले गिरोह का जैतपुरा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नक्खीघाट अंडरपास के पास से तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 किलो 615 ग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। 

विज्ञापन


पकड़े गए तस्करों की पहचान गाजीपुर के गहमर निवासी राहुल गुप्ता और बिहार के आरा निवासी सत्यम कुमार व सूरज तिवारी के रूप में हुई है। एसओ जैतपुरा उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों एक सिंडिकेट के रूप में काम करते हैं। गिरोह के सदस्य ब्रिफकेस में गांजा भरकर ट्रेन से बिहार से बनारस लाते थे। इसके बाद यहां से गांजा पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में पहुंचाया जाता था। 
विज्ञापन


सिंडिकेट की नजर खासतौर पर कम उम्र के युवकों पर रहती थी। पैसा कमाने का लालच देकर युवकों को गांजा तस्करी के लिए तैयार किया जाता था। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और गांजे की सप्लाई लेने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओ जैतपुरा उपेंद्र प्रताप सिंह के साथ हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह और कांस्टेबल विपिन मिश्रा शामिल रहे। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed