फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Savan: कांवड़ियों के लिए काशी में यह मार्ग 60 घंटे तक रिजर्व, नहीं होगा वाहनों का संचालन; नियमित नो-एंट्री बंद

Sat, 08 Aug 2026 10:34 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 08 Aug 2026 10:34 PM IST
सार

वाराणसी में कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गुड़िया बॉर्डर से काशी विश्वनाथ धाम तक का मार्ग उनके लिए रिजर्व कर दिया गया है। मोहनसराय-चांदपुर चौराहे की बाईं लेन मंगलवार सुबह आठ बजे के बाद खोली जाएगी। वहीं रविवार और सोमवार की रात 11 बजे से खुलने वाली नियमित नो-एंट्री व्यवस्था भी बंद रहेगी। यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यवस्था लागू की है।

विज्ञापन
Sawan Route reserved for Kanwariyas no vehicular movement allowed regular no-entry restrictions suspended
कांवड़ यात्रा के लिए व्यवस्था। - फोटो : संवाद

Varanasi News: सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार की रात आठ बजे से मंगलवार की सुबह आठ बजे तक मोहनसराय-चांदपुर चौराहे तक की लेन रिजर्व कर ली गई है। कांवड़ वाहनों के अलावा किसी भी अन्य वाहन का संचालन नहीं होगा। वाराणसी सीमा के मिर्जामुराद के गुड़िया बॉर्डर, रखौना अंडरपास, राजातालाब, मोहनसराय, मुढ़ैला तिराहा से चांदपुर तक बाएं हाथ की लेन पूरे सावन माह में केवल कांवड़ वाहनों के लिए सुरक्षित की गई है।

Sawan Route reserved for Kanwariyas no vehicular movement allowed regular no-entry restrictions suspended
कांवड़ यात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रविवार और सोमवार की रात 11 बजे खुलने वाली नियमित नो-एंट्री नहीं खोली जाएगी। हालांकि, सब्जी, फल, दूध, समाचार पत्र और एलपीजी गैस ले जाने वाले वाहनों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है। श्री काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले मार्गों को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। 

Sawan Route reserved for Kanwariyas no vehicular movement allowed regular no-entry restrictions suspended
कांवड़ यात्रा निकालते लोग। - फोटो : File Photo

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट तक सिर्फ पैदल यात्रियों को आवाजाही की अनुमति है। रविवार की रात से मंगलवार की सुबह छह बजे तक बेनिया से रामापुरा, खारी कुआं, जंगमबाड़ी और सोनारपुरा-मदनपुरा होते हुए गोदौलिया तक सिर्फ पैदल आवाजाही होगी। मैदागिन-चौक-गोदौलिया मार्ग रोजाना नो व्हीकल जोन है। गोदौलिया-दशाश्वमेध घाट और पीडीआर लक्सा से रामापुरा तक के मार्ग भी नो व्हीकल जोन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Route reserved for Kanwariyas no vehicular movement allowed regular no-entry restrictions suspended
वाराणसी में बाबा के दर्शन को आ रहे कांवड़िए। - फोटो : File Photo

अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि शहर में अंतरजनपदीय और भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली, प्रयागराज और भदोही की ओर से वाराणसी शहर होकर जाने वाली सभी बसों, ट्रकों और बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इन सभी भारी वाहनों को आसपास के जनपदों में आवागमन के लिए रिंग रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 का उपयोग करना होगा। 

विज्ञापन
Sawan Route reserved for Kanwariyas no vehicular movement allowed regular no-entry restrictions suspended

रोडवेज और निजी बसों के लिए भी अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रयागराज से वाराणसी आने वाले हल्के सवारी वाहन अपनी निर्धारित दाहिनी लेन पर चलते हुए कछवां रोड, राजातालाब, मोहनसराय बाईपास से अमरा-अखरी से नीचे उतरेंगे। इसके बाद वे चितईपुर चौराहा, भिखारीपुर, बीएलडब्ल्यू गेट के सामने से ककरमत्ता ओवरब्रिज के नीचे से मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के सामने तक आ-जा सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed