फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Volodymyr Zelenskyy visits serbia amid deadly russian strikes on kyiv

कीव में रूस का भीषण हमला: सर्बिया दौरे पर पहुंचे जेलेंस्की बोले- पैट्रियट मिसाइल के कागजी काम ने बढ़ाई मुश्किल

Sat, 08 Aug 2026 10:43 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, बेलग्रेड।
पीटीआई, बेलग्रेड। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 08 Aug 2026 10:43 PM IST
सार

रूस के घातक हमलों के बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सर्बिया का दौरा किया, जहां राष्ट्रपति वुसिक ने यूक्रेन की अखंडता का समर्थन किया। जेलेंस्की ने पैट्रियट मिसाइलों की कमी और अमेरिकी लाइसेंस में हो रही देरी पर चिंता जताई। इस बीच, यूक्रेन ने भी रूस की दो तेल रिफाइनरियों पर ड्रोन से हमला कर करारा जवाब दिया है। 
 

विज्ञापन
Volodymyr Zelenskyy visits serbia amid deadly russian strikes on kyiv
वोलोडिमिर जेलेंस्की, राष्ट्रपति, यूक्रेन - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की सर्बिया की आधिकारिक यात्रा पर बेलग्रेड पहुंचे हैं। सर्बिया यूरोप के उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जिसके रूस के साथ दोस्ताना संबंध हैं। आठ वर्षों में किसी यूक्रेनी राष्ट्रपति का यह पहला सर्बिया दौरा है। इस दौरे के बीच रूस ने कीव और उसके आसपास के इलाकों में रात भर भीषण हवाई हमले किए। इन हमलों में एक मासूम बच्चे और उसके दादा-दादी समेत चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


कागजी कार्रवाई में अटकी मिसाइलें
बेलग्रेड में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेलेंस्की ने रूसी हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि 2025 की तुलना में 2026 में पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलों की आपूर्ति घटी है। अमेरिका यूक्रेन में ही पैट्रियट इंटरसेप्टर बनाने की अनुमति देने पर सहमत हो गया है। हालांकि, लाइसेंस से जुड़ी कागजी कार्रवाई में काफी देरी हो रही है। जेलेंस्की के मुताबिक, पैट्रियट ही एकमात्र ऐसा सिस्टम है जो बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिरा सकता है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने जेलेंस्की का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने यूक्रेन को 'मित्र राष्ट्र' बताया। वुसिक ने दोहराया कि सर्बिया यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है। रूस पर प्रतिबंध न लगाने को लेकर यूरोपीय संघ सर्बिया पर लगातार दबाव बना रहा है। वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने यूरोपीय संघ में शामिल होने के प्रयासों और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जर्मनी के सैन्य ठिकाने पर मंडराए ड्रोन: रची जा रही बड़े हमले की साजिश, या निशाने पर है नाटो का आपूर्ति मार्ग?

कीव में तबाही और मासूमों की मौत
रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने रात भर में 151 ड्रोन और छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। कीव के उत्तर-पूर्व स्थित ब्रोवारी जिले में ड्रोन हमले से एक घर पूरी तरह मलबे में बदल गया। इस हादसे में तीन साल के बच्चे और उसके दादा-दादी की जान चली गई। परिवार के तीन अन्य सदस्य और मदद के लिए आया एक पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए। राजधानी कीव में नागरिक बुनियादी ढांचे पर हुए बैलिस्टिक मिसाइल हमले में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।


यूक्रेनी वायु सेना ने दावा किया कि उसने 135 ड्रोन मार गिराए। पिछले महीने रूस द्वारा दागे गए लगभग 9,000 ड्रोन और मिसाइलों में से यूक्रेन 60 प्रतिशत को ही रोक पाया। जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट कर रूस के खिलाफ सख्त प्रतिबंधों और अधिक एंटी-बैलिस्टिक क्षमताओं की मांग की।

रूस के तेल संयंत्रों पर पलटवार
यूक्रेन ने भी रूस के भीतर बड़ा पलटवार किया है। यूक्रेनी ड्रोनों ने सीमा से 800 किलोमीटर दूर समारा क्षेत्र में स्थित सिजरान तेल रिफाइनरी और क्रास्नोदार के इल्स्की तेल संयंत्र को निशाना बनाया। इल्स्की रिफाइनरी में मलबा गिरने से आग लग गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। यूक्रेन के लगातार हमलों से रूस में ईंधन का संकट गहरा रहा है, जिससे क्रेमलिन की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed