फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Children are enhancing their knowledge by reading the newspaper.

Amethi News: अखबार पढ़कर बच्चे बढ़ा रहे ज्ञान

Sun, 09 Aug 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 09 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Children are enhancing their knowledge by reading the newspaper.
शाहगढ़। प्राथमिक विद्यालय रामशाहपुर में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थी नियमित रूप से अमर उजाला पढ़कर देश-दुनिया की नई जानकारियां हासिल कर रहे हैं। समाचार पत्र पढ़ने की पहल से बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ने के साथ सामान्य ज्ञान, शब्द भंडार और अपनी बात रखने की क्षमता भी विकसित हो रही है।
विज्ञापन



कक्षा पांच की शगुन ने बताया कि उन्हें अखबार में खेल और देश से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है। कक्षा तीन की दुर्गा ने कहा कि रोज नए शब्द सीखने को मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल वह पढ़ाई में भी करती है। कक्षा पांच की अमृता सिंह ने बताया कि अखबार पढ़ने से सामान्य ज्ञान बढ़ता है और देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन


कक्षा दो की माही ने बताया कि शिक्षक रोज महत्वपूर्ण खबरें पढ़वाते हैं। इससे कक्षा में पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देने में आसानी होती है। कक्षा दो के शुभम ने कहा कि अखबार पढ़कर रोज कुछ नया सीखने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक राम प्रताप यादव ने बताया कि छोटी उम्र से समाचार पत्र पढ़ने की आदत बच्चों के बौद्धिक विकास में सहायक होती है। इससे भाषा पर पकड़ मजबूत होने के साथ शब्द भंडार बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed