{"_id":"6a7780f6227559c719089f8e","slug":"a-comprehensive-record-of-facilities-in-every-village-will-be-created-amethi-news-c-96-1-ame1008-172852-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हर गांव की सुविधाओं का बनेगा पूरा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हर गांव की सुविधाओं का बनेगा पूरा रिकॉर्ड
Sun, 09 Aug 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जनगणना के तहत जिले के सभी राजस्व गांवों की आधारभूत सुविधाओं का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। पहली बार गांवों की मौजूदा स्थिति का विस्तृत ब्योरा एक ही रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। इसके लिए सभी तहसीलों में तैनात लेखपालों को गांवों का स्थलीय सत्यापन कर निर्धारित प्रारूप में जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
15 अगस्त तक आंकड़ों का संकलन पूरा किया जाना है, जबकि 22 अगस्त तक रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। सर्वे में प्रत्येक राजस्व गांव में परिवारों की संख्या, सिंचित और असिंचित भूमि, ग्राम समाज की भूमि, चकमार्ग, सड़क, नाली और जल निकासी व्यवस्था का विवरण दर्ज होगा।
नहर, नदी, हैंडपंप, पेयजल टंकी समेत अन्य जल स्रोतों की स्थिति भी रिकॉर्ड में शामिल की जाएगी। इसके साथ ही प्राथमिक और उच्च शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों, बैंक, डाकघर, बाजार, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन और टैक्सी स्टैंड की जानकारी भी जुटाई जा रही है। परिवहन सुविधाओं और बिजली आपूर्ति का ब्योरा भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
लेखपालों को मौके पर जाकर उपलब्ध सुविधाओं का सत्यापन करने के बाद आंकड़े निर्धारित प्रारूप में दर्ज करने हैं। इस बारे में अपर जिलाधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि जिला जनगणना पुस्तिका तैयार कराई जा रही है। सर्वे से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर जिले की रीयल टाइम स्थिति का पता चलेगा। प्रत्येक राजस्व गांव की सुविधाओं का अद्यतन और प्रामाणिक रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।