{"_id":"6a777d0431d82da93e06f235","slug":"cube-highways-team-deployed-at-kashi-toll-plaza-to-serve-kanwariyas-meerut-news-c-72-1-mct1002-157467-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कांवड़ियों की सेवा में काशी टोल प्लाजा पर तैनात क्यूब हाईवेज की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कांवड़ियों की सेवा में काशी टोल प्लाजा पर तैनात क्यूब हाईवेज की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-देहरादून बाईपास और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए हैं। इसी क्रम में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर तैनात क्यूब हाईवेज कंपनी की टीम ने भी सेवा शिविर लगाकर शिवभक्तों की सेवा शुरू कर दी है।
टोल पर लगाए गए शिविर में हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों के लिए नहाने, भोजन और ठहरने की व्यवस्था की गई है। यहां पहुंचने वाले शिवभक्तों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। एनएचएआई के अधिकारी अरविंद कुमार और प्रोजेक्ट हेड अनिल शर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं, ताकि रात के समय भी वाहनों और कांवड़ियों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे।
-- -- -- -- -