फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwad Yatra: CM Yogi Says 4-4.5 Crore Kanwariyas Expected to Perform Jalabhishek by Sawan Shivratri

Kanwad Yatra: सीएम योगी बोले-4.5 करोड़ कांवड़िए करेंगे जलाभिषेक, सामाजिक एकता की मिसाल हैं शिवभक्त

Sat, 08 Aug 2026 02:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Aug 2026 02:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सावन के महीने में चल रही पवित्र कांवड़ यात्रा में हरिद्वार की हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर शिवभक्त अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। सावन शिवरात्रि तक 4 से 4.5 करोड़ कांवड़ियों के जलाभिषेक करने का अनुमान है।

विज्ञापन
Kanwad Yatra: CM Yogi Says 4-4.5 Crore Kanwariyas Expected to Perform Jalabhishek by Sawan Shivratri
मेरठ में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों पर गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन के महीने में पवित्र कांवड़ यात्रा चल रही है और भगवान शिव के भक्त हरिद्वार की हर की पौड़ी से पवित्र जल लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

 

सावन शिवरात्रि तक 4 से 4.5 करोड़ कांवड़ियों का अनुमान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सावन शिवरात्रि तक करीब 4 से 4.5 करोड़ भक्त हरिद्वार से पवित्र जल लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचेंगे और शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह कांवड़ यात्रा की व्यापकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra Photo: भगवा सैलाब के बीच मेरठ में कांवड़ियों पर बरसे फूल, सीएम योगी ने किया शिवभक्तों का स्वागत

कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह तैयार
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से सभी कांवड़ियों का स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता बताया।

जाति-प्रांत से ऊपर उठकर एकता का संदेश दे रहे कांवड़िए
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़िए अपनी भक्ति के साथ सामाजिक एकता, सामाजिक समानता और राष्ट्रीय अखंडता की मिसाल भी पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जाति, प्रांत और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर शिवभक्त इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं और उनकी हर सांस भगवान शिव को समर्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed