फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Ganga Expressway to Be Extended Till Haridwar, Route to Pass Through Bijnor

UP: हरिद्वार तक बनेगा गंगा एक्सप्रेसवे, बिजनौर से होकर जुड़ेगा यूपी का नया मार्ग; दोनों राज्यों की भूमिका तय

Sat, 08 Aug 2026 10:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Aug 2026 10:16 AM IST
सार

गंगा एक्सप्रेसवे अब हरिद्वार तक पहुंचेगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच हुए समझौते में दोनों राज्यों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। करीब 30 किलोमीटर लंबा नया मार्ग बिजनौर से होकर हरिद्वार तक जोड़ा जाएगा। उत्तराखंड पर निर्माण का वित्तीय भार नहीं होगा, जबकि राज्य भूमि अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग में सहयोग करेगा।

विज्ञापन
UP: Ganga Expressway to Be Extended Till Haridwar, Route to Pass Through Bijnor
Ganga Expressway - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच समझौता ज्ञापन यानी एमओयू हो चुका है। इसमें दोनों राज्यों की जिम्मेदारियां स्पष्ट कर दी गई हैं। प्रस्तावित मार्ग बिजनौर से होते हुए हरिद्वार तक जाएगा और इसकी लंबाई करीब 30 किलोमीटर होगी।

विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पास है। दोनों राज्यों के बीच पिछले महीने इस परियोजना को लेकर सहमति बनी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra 2026: सीएम योगी आज आएंगे मेरठ, कांवड़ियों पर करेंगे पुष्प वर्षा; तैयारी पूरी- ये रहेगा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

UP: Ganga Expressway to Be Extended Till Haridwar, Route to Pass Through Bijnor
Ganga Expressway - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तराखंड पर नहीं होगा निर्माण का वित्तीय भार
समझौते के अनुसार हरिद्वार तक एक्सप्रेसवे के निर्माण का वित्तीय भार उत्तराखंड पर नहीं पड़ेगा। उत्तराखंड सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग में सहयोग किया जाएगा। शासन के अधिकारियों के अनुसार परियोजना से जुड़े दोनों एमओयू पिछले महीने ही अंतिम रूप ले चुके थे। समझौते को कैबिनेट की मंजूरी भी मिल चुकी है।

 

UP: Ganga Expressway to Be Extended Till Haridwar, Route to Pass Through Bijnor
Ganga Expressway - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर से होकर करीब 30 किलोमीटर का मार्ग
हरिद्वार तक एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए प्रस्तावित मार्ग बिजनौर से होकर जाएगा। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सड़क संपर्क और बेहतर होने की उम्मीद है। परियोजना को लेकर दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं। अब निर्माण से जुड़ी आगे की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।
 

UP: Ganga Expressway to Be Extended Till Haridwar, Route to Pass Through Bijnor
ganga expressway - फोटो : संवाद

धार्मिक पर्यटन और कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे के पहुंचने से धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है। हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके साथ ही औद्योगिक निवेश और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।

परियोजना से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। दोनों राज्यों के बीच बेहतर सड़क संपर्क से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच आवागमन भी आसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed