फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader Sangeet Som attacks opposition including Rahul Gandhi in Meerut

'सनातन विरोधी कर रहे कांवड़ यात्रा का विरोध': संगीत सोम का विपक्ष पर हमला, बोले-फिर बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार

Sat, 08 Aug 2026 10:47 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 08 Aug 2026 10:47 PM IST
सार

सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सनातन आस्था और कांवड़ियों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करते हैं।

विज्ञापन
BJP leader Sangeet Som attacks opposition including Rahul Gandhi in Meerut
संगीत सोम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सनातन आस्था और कांवड़ियों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार सनातन की चिंता करने वाली सरकार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार भी कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सनातन विरोधी मानसिकता रखने वाले लोग ही कांवड़ यात्रा का विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोगों को देश की जनता माफ नहीं करेगी। संगीत सोम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केवल दिखावा करते हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने युवाओं की बात गंभीरता से सुनी और उनकी मांगों को पूरा किया है। राहुल गांधी कुछ भी करते रहें, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। पूर्व विधायक ने एक मौलाना पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उसके आतंकी संगठनों से संबंध होने की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को आतंकी बताने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और ऐसे लोगों को सनातन आस्था पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए। कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा कांवड़ लाना सौभाग्य की बात है। भारत की पहचान सनातन परंपरा से जुड़ी है और सभी को एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की मजबूत वापसी का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed