Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
Enchanting Kathak performances captivated the audience at 'Kashi Vandan'; spectators swayed to compositions dedicated to Mother Ganga and Lord Shiva
{"_id":"6a762cd0474f174c420a2c77","slug":"video-enchanting-kathak-performances-captivated-the-audience-at-kashi-vandan-spectators-swayed-to-compositions-dedicated-to-mother-ganga-and-lord-shiva-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशी वंदन में कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां गंगा और शिव को समर्पित रचनाओं पर झूमे दर्शक; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी वंदन में कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां गंगा और शिव को समर्पित रचनाओं पर झूमे दर्शक; VIDEO
वाराणसी में जिला प्रशासन एवं मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की पहल पर आयोजित काशी वंदन सांस्कृतिक कार्यक्रम में कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सुश्री ऋषिता मुखर्जी ने अंगिकम, शिव स्तुति और रुद्राष्टकम की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इसके बाद नैना राव ने नाग नगम की आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। दोनों कलाकारों ने जुगलबंदी के रूप में मां गंगा को समर्पित हर-हर गंगे तथा काशी पर आधारित शाम-ए-बनारस की मनोहारी प्रस्तुति देकर पूरे सभागार को भावविभोर कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन तरुण कुमार सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम संयोजक अंशुमान महाराज रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।