फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mangalamukhi's House Looted at Midnight, Rs 10 Lakh Cash and 100 Grams Gold Stolen

UP: 'दीवार फांदी, रस्सियों से बांधा और 25 लाख की लूट', DVR भी ले उड़े लुटेरे, पुलिस के सामने ये सबसे बड़ा सवाल

Sat, 08 Aug 2026 11:47 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 08 Aug 2026 11:47 AM IST
सार

Kanpur House Robbery: गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के डकारी ग्राम सभा के सावित्री नगर मोहल्ले में गुरुवार आधी रात चार बदमाशों ने मंगलामुखी के घर धावा बोल दिया। असलहों के बल पर मंगलामुखी और उसके ड्राइवर को बंधक बनाकर मारपीट की। इसके बाद घर में रखे करीब 10 लाख रुपये नकद, 100 ग्राम सोना और एक बाइक लूटकर फरार हो गए। बदमाश सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए।

विज्ञापन
Mangalamukhi's House Looted at Midnight, Rs 10 Lakh Cash and 100 Grams Gold Stolen
चार बदमाशों ने 10 लाख नकद और 100 ग्राम सोना लूटा - फोटो : amar ujala

विस्तार

घर-घर जाकर लोगों की खुशियों में शरीक होकर मंगलकामनाएं देने वाली मंगलमुखी के ही घर को बदमाशों ने अपना निशाना बना डाला। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के डकारी ग्राम सभा स्थित सावित्री नगर मोहल्ले में गुरुवार आधी रात बेखौफ बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

सीढ़ी के सहारे घर में दाखिल हुए चार नकाबपोश बदमाशों ने असलहों के दम पर मंगलमुखी (किन्नर) और उनके ड्राइवर को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा। इसके बाद घर में रखे 10 लाख रुपये नकद, 100 ग्राम सोने के जेवर और अपाचे बाइक लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीढ़ी लगाकर छत से घुसे, टीन हटाकर अंदर पहुंचे

पीड़ित किन्नर वैशाली ने बताया कि वह अपने ड्राइवर मोहम्मद आसिफ के साथ पिछले पांच वर्षों से इस मकान में रह रही हैं। गुरुवार रात करीब दो बजे चार बदमाश घर के पीछे की दीवार पर सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ गए। बदमाशों ने छत पर लगी टीन हटाकर घर के अंदर प्रवेश किया। अंदर दाखिल होते ही बदमाशों ने तमंचा तान दिया और विरोध करने पर दोनों को रस्सी से बांधकर जमकर पीटा।

विज्ञापन

10 लाख कैश, 100 ग्राम सोना और बाइक पार; DVR भी उखाड़ा

बदमाशों ने घर के कमरों को खंगालते हुए अलमारी में रखे 10 लाख रुपये नकद, 100 ग्राम सोने के जेवर और अपाचे बाइक लूट ली। शातिर बदमाश इतने चालाक थे कि पुलिस के हाथ कोई सुराग न लगे, इसलिए वे घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उखाड़ ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने किसी तरह खुद को बंधनमुक्त किया और पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी।

एसपी पहुंचे मौके पर, SOG समेत 4 टीमें लगाईं

वारदात की सूचना मिलते ही एसपी जयप्रकाश सिंह और सीओ सिटी विनी सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित के साथी किन्नरों ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक अन्य किन्नर से उनकी पुरानी दुश्मनी चल रही है और अंदेशा है कि उसी ने भाड़े के बदमाशों से इस वारदात को अंजाम दिलाया है।





गंगाघाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता वैशाली की तहरीर पर लूट व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी के निर्देश पर एसओजी समेत पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं, जो संदिग्धों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed