{"_id":"6a77263d3e1c2254910b6526","slug":"kanpur-constable-demanded-5-000-from-a-shopkeeper-transferred-to-police-lines-after-video-went-viral-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सिपाही ने दुकानदार से मांगे पांच हजार रुपये, वीडियो वायरल होने पर हुआ लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सिपाही ने दुकानदार से मांगे पांच हजार रुपये, वीडियो वायरल होने पर हुआ लाइनहाजिर
Sat, 08 Aug 2026 06:21 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
सिपाही विजय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकेरी थानाक्षेत्र के बाहर पान की दुकान में सिपाही का पैसे मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। सिपाही चकेरी थाने में ही तैनात है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने सिपाही को लाइनहाजिर कर दिया है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है।
विज्ञापन
गांधीग्राम निवासी गगन चौरसिया की चकेरी थाने के बाहर और रामादेवी चौराहे पर चौरसिया पान शॉप नाम से पान की दुकान है। गगन के मुताबिक शनिवार दोपहर में चकेरी थाने में तैनात सिपाही विजय उनकी दुकान आया और पांच हजार रुपये की मांग करने लगा। विरोध करने पर सिपाही ने अभद्रता की। वहीं, थाने के अंदर भी सिपाही दुकानदार को गाली-गलौज करते हुए नजर आ रहा है। सिपाही विजय थाना प्रभारी अजय मिश्रा का हमराही बताया जा रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने विजय को लाइन हाजिर कर दिया है। एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन