{"_id":"6a7728040e3b1d25210ffa19","slug":"naib-tehsildar-dragged-by-arm-woman-picked-up-brick-chaos-ensued-for-3-hours-during-anti-encroachment-drive-2026-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नायब तहसीलदार का हाथ पकड़ घसीटा, युवती ने उठाई ईंट, अवैध कब्जे हटाने पर तीन घंटे चला बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नायब तहसीलदार का हाथ पकड़ घसीटा, युवती ने उठाई ईंट, अवैध कब्जे हटाने पर तीन घंटे चला बवाल
Sat, 08 Aug 2026 06:32 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:32 PM IST
सार
Kanpur News: दीपापुर गांव में अतिक्रमण हटाने गई राजस्व-पुलिस टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया।
विज्ञापन
अवैध कब्जे हटाने पर हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरवल तहसील के दीपापुर गांव में शनिवार को ग्राम समाज की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। जेसीबी से निर्माण गिराने के दौरान महिलाओं और युवतियों ने ईंटें हाथ में लेकर टीम के आगे मोर्चा खोल दिया और जमकर नारेबाजी के साथ गाली-गलौज की तथा भीड़ से निकले एक युवक ने नायब तहसीलदार का हाथ पकड़ घसीट लिया और भद्दी भद्दी गालियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों और प्रशासनिक टीम के बीच करीब तीन घंटे तक नोकझोंक चलती रही। स्थिति तनावपूर्ण होते देख तहसीलदार शालिनी सिंह और नरवल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी कराई गई। ग्राम प्रधानपति हीरालाल ने आरोप लगाया कि गांव में करीब तीन फीट रास्ते को लेकर पहले से विवाद था।
विज्ञापन
अवैध कब्जे हटाने पर हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि राजस्व टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना के नए बन रहे निर्माणों को जेसीबी से गिरा दिया। उन्होंने बताया कि रामनारायण पाल, संदीप पाल समेत तीन लोगों ने बाउंड्री बनवाई थी, जिसे तोड़ दिया गया। प्रधानपति के अनुसार पूरे मोहल्ले की जमीन को ग्राम समाज की बताया जा रहा है।
हंगामा कर रही युवतियों को पकड़ कर ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि करीब 200 मीटर ग्राम समाज की जमीन से कब्जा तत्कालीन एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा के निर्देश पर पहले भी चकबंदी अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में हटवाया जा चुका है। स्थानीय निवासियों ने गांव के ही मेवालाल पर ग्राम समाज की जमीन करीब चार लाख रूपये में बेचने का आरोप भी लगाया। क्षेत्रीय लेखपाल सतेंद्र प्रताप सिंह द्वारा नरवल थाने में तहरीर दी गई है जिसके बाद करीब 13 लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।
अवैध कब्जे हटाने पर हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में एसडीएम नरवल सत्यपाल प्रजापति ने बताया कि दीपापुर में ग्रामसभा की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर कई बार रोका गया था, इसके बावजूद चोरी-छिपे निर्माण कराया जा रहा था। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में कार्रवाई की जा रही थी तभी कुछ महिलाओं और ग्रामीणों ने सरकारी काम में बाधा डाली। तहसीलदार शालिनी सिंह और थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। एसडीएम ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है। इस दौरान यह अतिक्रमण भारी पुलिस बल के साथ विरोध के बीच हटवाया गया मौके पर तहसीलदार शालिनी सिंह, नायब तहसीलदार अजय प्रकाश सिंह, कानूनगो राकेश तिवारी, सहायक चकबंदी अधिकारी किशन मुरारी श्रीवास्तव व चकबंदी लेखपाल आदि मौजूद रहे।