फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba murder case Chains kept tied to his legs elderly man dies after being freed beaten to death with stick

UP: ‘पैरों में बंधी रहती थी जंजीर', ढील मिली तो थमीं वृद्ध की सांसें, डंडे से पीट-पीटकर मारा, महोबा हत्याकांड

Sat, 08 Aug 2026 08:32 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 08 Aug 2026 08:32 AM IST
सार

Mahoba Elderly Man Beaten to Death: ग्योड़ी गांव में 80 वर्षीय वृद्ध की एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक आरोपी के बड़े भाई के बारे में पूछने के लिए घर गया था, जहां युवक ने आपा खोकर उन पर लोहे की मूठ लगे डंडे से जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन
Mahoba murder case Chains kept tied to his legs elderly man dies after being freed beaten to death with stick
महोबा हत्याकांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव में शुक्रवार की सुबह घर के दरवाजे पर खड़े मानसिक बीमार युवक को टोकना वृद्ध के लिए जानलेवा साबित हुआ। युवक ने लोहे की मूठ लगे डंडे से पीटकर वृद्ध की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गांव निवासी रामाधार वर्मा (80) दस बीघा भूमि में खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार की सुबह वह चारपाई के लिए लकड़ी के पाया बनवाने को गांव के ही पप्पू विश्वकर्मा के घर गए थे। 

विज्ञापन

डंडे से सिर पर एक के बाद एक कई प्रहार
दरवाजे पर खड़े छोटे भाई हरीशंकर से वृद्ध ने पप्पू के बारे में पूछा, लेकिन युवक ने कोई जवाब नहीं दिया। दोबारा टोकने पर हरीशंकर आगबबूला हो गया और डंडे से सिर पर एक के बाद एक कई प्रहार किए। लहूलुहान वृद्ध को परिजन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

कभी-कभार शराब पीकर गांव में घूमता रहता है
मृतक के बेटे मुलायम ने बताया कि आरोपी और उसके परिवार से उनकी कोई रंजिश नहीं है। आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। कभी-कभार शराब पीकर गांव में घूमता रहता है।  पिता के टोकने पर उसने घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है आरोपी
आरोपी हरीशंकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ रविकांत गोंड का कहना है कि मृतक किसी कार्य के सिलसिले में आरोपी के घर गया था। इसी दौरान घटना हुई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और प्रथम दृष्टया वह मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। 

चार साल से चल रहा इलाज, पैर में जंजीर बांधकर रखते थे परिजन
शव का पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वृद्ध की हत्या का आरोपी हरीशंकर चार साल से मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। परिजन उसका इलाज ग्वालियर में करा रहे है। इलाज के दौरान उत्पात मचाने पर परिजन उसे घर में ही रखते थे और पैर में जंजीर बांधे रहते थे। 

एक हफ्ते से थी ढील                    
मृतक के बेटे मुलायम ने बताया कि उनका आरोपी और उसके परिवार से कोई विवाद या पुरानी रंजिश नहीं थी। एक सप्ताह से वह बिना जंजीर के बाहर बैठ जाता था। वृद्ध के घर पहुंचे व टोकने पर युवक ने डंडे से हमला कर दिया। इससे वृद्ध की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed