{"_id":"6a76279224550401a30b9f73","slug":"video-importance-of-breastfeeding-explained-to-children-through-play-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाटक से समझाया बच्चों को स्तनपान कराने का महत्व; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक से समझाया बच्चों को स्तनपान कराने का महत्व; VIDEO
कीर्ति इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में शुक्रवार को विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राहुल और रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. एसके जायसवाल, डॉ. दीप्ति सिंह और डॉ. केपी सिंह मौजूद रहे।
डॉ. दीप्ति सिंह ने कहा कि जन्म के तुरंत बाद शिशु को स्तनपान कराना जरूरी है। इससे शिशु को कई बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है। स्तनपान से मां और बच्चे दोनों को लाभ होता है। डॉ. एसके जायसवाल ने कहा कि पहले लोग स्तनपान पर विशेष ध्यान देते थे, लेकिन आधुनिक जीवनशैली और व्यस्तता के कारण इसमें कमी आई है। इसका असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सिविल जज राहुल जी ने स्तनपान से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। कॉलेज के छात्रों ने नाटक प्रस्तुत कर स्तनपान के महत्व और इससे होने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षण स्टाफ और प्रधानाचार्या प्रो. डॉ. जेया वनिथा मौजूद रहीं। संचालन सुरसरी द्विवेदी ने किया। प्रधानाचार्या ने अतिथियों का आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।