{"_id":"6a75d393b7a3988bc602a77b","slug":"video-kanpur-highway-dry-trees-risk-rainy-season-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हाईवे किनारे सूखे पेड़ों से बढ़ा खतरा, टहनी गिरने से बाइक क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हाईवे किनारे सूखे पेड़ों से बढ़ा खतरा, टहनी गिरने से बाइक क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
रूमा से फतेहपुर बॉर्डर स्थित छिवली तक नेशनल हाईवे किनारे खड़े सैकड़ों सूखे और जर्जर पेड़ राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। शुक्रवार को तिवारीपुर गांव के पास एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब सूखे पेड़ की भारी टहनी अचानक टूटकर नीचे गिर गई। टहनी की चपेट में आने से एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाइक सवार बाल-बाल बच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार कानपुर से फतेहपुर की ओर जा रहा था और कुछ देर के लिए हाईवे किनारे रुका हुआ था। इसी दौरान सूखे पेड़ की मोटी टहनी अचानक टूटकर उसकी बाइक पर गिर गई। गनीमत रही कि वह बाइक से कुछ दूरी पर खड़ा था, जिससे उसकी जान बच गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी नरम हो गई है। ऐसे में महाराजपुर, सरसौल, महोली, पुरवामीर समेत कई स्थानों पर हाईवे किनारे खड़े बड़े-बड़े सूखे पेड़ सड़क की ओर झुक गए हैं। लोगों का कहना है कि ये पेड़ कभी भी गिर सकते हैं और किसी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।