{"_id":"6a75861951fca835af043196","slug":"video-ataral-ka-gava-naara-ma-cara-katata-samaya-saugdha-ijana-ma-fasa-mahal-ka-mata-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अतरौली के गांव नोअरी में चारा काटते समय साड़ी इंजन में फंसी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतरौली के गांव नोअरी में चारा काटते समय साड़ी इंजन में फंसी, महिला की मौत
अतरौली क्षेत्र के गांव नोअरी में बृहस्पतिवार दोपहर 57 वर्षीय जसोदा देवी की दर्दनाक मौत हो गई। वह घर पर मवेशियों के लिए चारा काट रही थीं। करीब 2 बजे चारा गोदने की मशीन स्टार्ट करते समय उनकी साड़ी इंजन के पहिए में फंस गई। इस दौरान वह इंजन में खिंच गईं और मौके पर ही उनकी जान चली गई। उनके पति ओमवीर सिंह एक निजी स्कूल में बस चालक हैं। घर लौटने पर उन्होंने पत्नी का शव खून से लथपथ पाया। पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार गहरे सदमे में है। जसोदा देवी के ससुर प्यारे लाल तीन दिन पहले एक हादसे में घायल हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।