{"_id":"6a7581c969f56ddd530ec8c0","slug":"video-intermittent-rain-since-late-last-night-more-rain-likely-on-the-9th-and-10th-as-well-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"देर रात से हो रही बारिश, 9 और 10 को भी होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात से हो रही बारिश, 9 और 10 को भी होने के आसार
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:27 PM IST
बंगाल की खाड़ी में बने हवाओं के निम्न दाब के क्षेत्र के चलते बुधवार को झांसी में झमाझम बारिश हुई थी। बृहस्पतिवार को भी सुबह से आसपास में काले बादल छाए हुए थे। सवा दस बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दोपहर एक बजे भी बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवा भी चलती रही। इससे मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, देर रात तक लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार रहा। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब नौ और दस अगस्त को जनपद में भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।