{"_id":"6a76370caf9d4a875d0ea613","slug":"video-shamli-carrying-kanwar-with-prayers-for-farmers-prosperity-and-cow-to-be-declared-rashtra-mata-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: किसानों की खुशहाली और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिलने की कामना लेकर ला रहे कांवड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: किसानों की खुशहाली और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिलने की कामना लेकर ला रहे कांवड़
कांवड़ यात्रा में शिवभक्त अलग-अलग मनोकामनाओं के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। हरियाणा के जींद जिले के सफीदों निवासी शिवभक्त अनिल अपने चार साथियों के साथ कांवड़ लेकर शामली पहुंचे। यहां उन्होंने कैराना रोड स्थित सेवा शिविर में कुछ देर विश्राम किया।
अनिल ने बताया कि वह भगवान शिव से देश के किसानों की खुशहाली की प्रार्थना कर रहे हैं। उनकी कामना है कि देश में कोई किसान परेशानी से तंग आकर आत्महत्या न करे। इसके साथ ही वह गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिलने और देश के सैनिकों की सुरक्षा की भी कामना कर रहे हैं।
अनिल ने कहा कि उनकी इच्छा है कि कोई भी फौजी भाई शहीद न हो और देश के सैनिक हमेशा सुरक्षित रहें। इन्हीं मनोकामनाओं के साथ वह अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे हैं।
कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों की अलग-अलग आस्था और मनोकामनाएं इस यात्रा को खास बना रही हैं। कोई परिवार की खुशहाली तो कोई देश, किसानों और सैनिकों की सलामती के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करते हुए कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।