Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Aryan emerges as champion in Under-20 javelin throw competition; various events organized on District-level Javelin Throw Day.
{"_id":"6a75e93ab893a382670319e7","slug":"video-aryan-emerges-as-champion-in-under-20-javelin-throw-competition-various-events-organized-on-district-level-javelin-throw-day-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंडर-20 भाला फेंक प्रतियोगिता में आर्यन बना चैंपियन जिला स्तरीय भाला फेंक दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-20 भाला फेंक प्रतियोगिता में आर्यन बना चैंपियन जिला स्तरीय भाला फेंक दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
साल्हावास। एथलेटिक्स संघ झज्जर व भिंडावास जन शक्ति युवा क्लब के सहयोग से खेल स्टेडियम भिंडावास में पांचवां भाला फेंक दिवस मनाया गया।
जिला एथलेटिक्स संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि यह दिवस गोल्डन ब्वाय नीरज चोपड़ा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने 7 अगस्त 2021 को ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। जिले भर के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। अंडर 14 आयु वर्ग लड़कों में कार्तिक प्रथम, देव दूसरे ,लड़कियों में रितिका प्रथम, कृतिका दूसरे, अंडर 16 वर्ष के लड़कों में देव प्रथम, हर्षित दूसरे ,लड़कियों में नैंसी प्रथम, दीक्षा दूसरे, अंडर 18 वर्ष के लड़कों में मनीष प्रथम, दीपांशु दूसरे, अंडर 20 आयु के लड़कों में आर्यन प्रथम, गौरव दूसरे व ओपन आयु वर्ग की लड़कियों में ज्योति प्रथम स्थान पर रही।
इसी प्रकार अंडर 18 वर्ष के लड़कों की 100 मीटर दौड़ में यश प्रथम, संजीव दूसरे, 200 मीटर में तनिष कुमार प्रथम, नमिश दूसरे, 400 मीटर में दीपांशु प्रथम, शुभम दूसरे, 110 मीटर बाधा दौड़ में वंश प्रथम, भारत दूसरे, 1000 मीटर दौड़ में हितेश प्रथम, राजवर्धन दूसरे, गोला फेंक में मनीष प्रथम, मानव दूसरे, चक्का फेंक में उज्जवल प्रथम, भारत दूसरे स्थान पर रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को एथलेटिक्स संघ की तरफ से मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव चरण सिंह राठी भीम अवार्डी, युगवीर साहब व रिंकू कोच ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।