{"_id":"6a75e101c515a6259d0ecfdb","slug":"video-black-stone-installed-in-taj-is-linked-to-mystery-involving-minarets-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ताज में क्यों लगाया गया ये काला पत्थर? मीनारों से जुड़ा है रहस्य; बयां करता है मोहब्बत की इमारत का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ताज में क्यों लगाया गया ये काला पत्थर? मीनारों से जुड़ा है रहस्य; बयां करता है मोहब्बत की इमारत का हाल
ताजमहल की चारों मीनारों और इमारत में भूकंप में प्यार अन्य किसी प्राकृतिक कारण से कितना झुकाव आया है, यह मेहमान खान की ओर लगा एक काला पत्थर बताता है। 1941-42 में ब्रिटिश काल में ताजमहल की चार मीनारों के झुकाव की रिपोर्ट आने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण में सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट से हर पांच साल बाद रिपोर्ट मांगनी शुरू की थी। इंस्टिट्यूट ने ही यह बेंचमार्क ताज की बगीचे में लगाया है। इसके एक अध्ययन में बताया गया कि ताजमहल के चमेली फर्श की तरफ की उत्तरी दीवार जमीन के लेवल से 12-13 मीटर गहरी है। मुख्य गुंबद में असली कब्रों के नीचे का हिस्सा ठोस है। अध्ययन में इलेक्ट्रिकल, मैग्नेटिक प्रोफाइल तकनीक, शीयर वेव स्टडी व ग्रेविटी एंड जियो रडार तकनीक का प्रयोग किया गया था। ब्रिटिश काल में ताजमहल के गुंबद में दरार को लेकर उसकी मजबूती पर सवाल उठे थे। तब सरकार ने मुख्य मकबरे पर 12 हजार टन के गुंबद के भार से पड़ने वाले दबाव का अध्ययन कराने को एडवाइजरी कमेटी आन द रेस्टोरेशन एंड कंजर्वेशन आफ ताजमहल बनाई थी। समिति की रिपोर्ट वर्ष 1942 में आई थी। समिति ने इमारत को सुरक्षित बताया था। इसी रिपोर्ट में ताज की मीनारो में झुकाव बताया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।