{"_id":"6a7588bb7dbd56483d070001","slug":"video-video-bhathanprkha-kalna-ma-bjabja-raha-nalya-saugdhaka-para-salta-sa-parashana-lga-na-nagara-nagama-para-lgae-aarapa-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भदरूख कॉलोनी में बजबजा रहीं नालियां, सड़क पर सिल्ट से परेशानी; लोगों ने नगर निगम पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भदरूख कॉलोनी में बजबजा रहीं नालियां, सड़क पर सिल्ट से परेशानी; लोगों ने नगर निगम पर लगाए आरोप
लखनऊ के बांग्ला बाजार स्थित भदरूख कॉलोनी में बरसात के 24 घंटे बाद भी जलनिकासी व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी। कॉलोनी की नालियां बजबजा रही हैं और मुख्य सड़क पर सिल्ट फैली होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस सड़क पर सिल्ट जमा है, उसी रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चों और अन्य राहगीरों का रोजाना आवागमन होता है।
निवासियों के अनुसार, घरों के सामने रोजाना गंदा पानी भरने की समस्या से परेशान होकर उन्होंने अपने खर्च पर सड़क को ऊंचा कराया, ताकि पानी घरों तक न पहुंचे। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि कई बार नगर निगम और स्थानीय पार्षद को शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने नालियों की सफाई, सड़क से सिल्ट हटाने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।