फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another disciple of Sant Premanand goes missing CM Yogi may attend Ram Barat in agra

यूपी: संत प्रेमानंद का एक और शिष्य गायब, रसिक दुलारीशरण की मौत में बड़ा खुलासा; राम बरात में आ सकते हैं CM

Fri, 02 Oct 2026 05:50 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 02 Oct 2026 05:50 PM IST
सार

ब्रज क्षेत्र में कई बड़े घटनाक्रम सामने आए। मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद के शिष्य की माैत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। वहीं, आश्रम से प्रेमानंद महाराज के एक और शिष्य के गायब होने का आरोप लगा है। उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामबरात में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत कर सकते हैं।

विज्ञापन
Another disciple of Sant Premanand goes missing CM Yogi may attend Ram Barat in agra
ब्रज की बड़ृी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संत प्रेमानंद के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण की मौत में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि दीपक के प्राइवेट पार्ट की जड़ यानी रूट पर गहरा जख्म था और उस पर पांच टांके लगाए गए थे। अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर इस घाव पर टांके किसने लगाए। उत्तर भारत की प्रसिद्ध आगरा की रामलीला के प्रमुख आयोजनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। श्रीराम के लग्न उत्सव और बरात में शामिल होने का आग्रह किया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं क्षेत्रीय स्तर पर संगठन के विभिन्न मोर्चों की टीमों की घोषणा की गई है। इसमें आगरा के कई कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। इधर, डाकघर में स्पीड और रजिस्ट्री करने के नियमों में बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन



रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद आश्रम में एक और रहस्यमयी घटना, एक अन्य शिष्य गायब
प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े 18 वर्षीय युवक के लापता होने से परिजन परेशान हैं और आश्रम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। दादी ने कहा है कि नाती से मुलाकात नहीं कराई गई तो वह आश्रम के बाहर ही डेरा डालेंगी; पुलिस ने शिकायत के आधार पर तलाश का भरोसा दिया है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत, प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके
संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण की मौत में बड़ा खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम में उनके गुप्तांग पर पांच टांके मिले। पुलिस टांके लगाने वाले और यौन अपराध की आशंका की जांच कर रही है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी को रामलीला के लग्न और राम बरात का निमंत्रण, आ सकते हैं प्रदेश के मुखिया
उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामलीला के प्रमुख आयोजनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। रामलीला में राजा दशरथ का स्वरूप निभाने वाले संजय सिंघल और उनकी पत्नी नीता सिंघल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर श्रीराम के लग्न उत्सव और बरात में शामिल होने का आग्रह किया...पढ़ें पूरी खबर

भाजपा का 2027 चुनाव से पहले बड़ा दांव, इन कार्यकर्ताओं का कर दिया प्रमोशन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं क्षेत्रीय स्तर पर संगठन के विभिन्न मोर्चों की टीमों की घोषणा की गई है। इसमें आगरा के कई कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। जारी सूची के अनुसार पिछड़ा वर्ग मोर्चा में नवीन प्रजापति को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है...पढ़ें पूरी खबर


डाकघर के बदल गए नियम, स्पीड पोस्ट-रजिस्ट्री के लिए ये काम अनिवार्य
अब डाकघर से कोई भी पंजीकृत या जवाबदेह डाक भेज रहे हैं तो प्रेषक और प्राप्तकर्ता दोनों का मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा। डाक विभाग ने ग्राहकों के इन्कार करने पर बिना मोबाइल नंबर के डाक बुक करने की पिछली छूट को खत्म करते हुए नियम में बदलाव किया है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed