बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur police 24 reserve jawans staff shortage nahan

Sirmaur: स्टाफ संकट के बीच बड़ी राहत, सिरमौर पुलिस को मिली 24 जवानों की रिजर्व टुकड़ी

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:47 PM IST
sirmaur police 24 reserve jawans staff shortage nahan
लंबे समय से स्टाफ संकट से जूझ रही सिरमौर पुलिस को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। धौलाकुआं स्थित आईआरबीएन की छठी बटालियन से 24 जवानों की रिजर्व टुकड़ी जिला पुलिस को उपलब्ध करवाई गई है। रिजर्व बल मिलने से खासकर आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन से कैदियों को अदालतों और अन्य स्थानों पर लाने-ले जाने के लिए गार्द उपलब्ध करवाने में पुलिस को राहत मिली है। रिजर्व बल उपलब्ध नहीं होने के कारण अब तक कई मौकों पर कैदियों की गार्द के लिए थानों और पुलिस कार्यालयों से कर्मचारियों को ड्यूटी पर भेजना पड़ता था। इससे पहले ही कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे थानों और चौकियों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ जाता था। अब 24 जवानों की रिजर्व टुकड़ी मिलने से नियमित पुलिसिंग प्रभावित किए बिना सुरक्षा और गार्द संबंधी ड्यूटियों का बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा। सिरमौर पुलिस के पास पहले दो रिजर्व टुकड़ियां उपलब्ध थीं, लेकिन कुछ वर्ष पहले इन्हें वापस ले लिया गया था। इसके बाद से जिले में रिजर्व बल की कमी लगातार महसूस की जा रही थी। कैदियों की गार्द के अलावा अन्य सुरक्षा संबंधी ड्यूटियों के लिए भी नियमित पुलिस बल पर निर्भरता बढ़ गई थी। अमर उजाला ने 8 जुलाई के अंक में पुलिस विभाग में 105 रिक्त पद, बढ़ते कार्यभार और कैदियों की गार्द समेत अन्य व्यवस्थाओं में स्टाफ की कमी से आ रही दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया था। अब रिजर्व टुकड़ी मिलने से इस समस्या के एक हिस्से का समाधान हुआ है। हालांकि रिजर्व बल मिलने से पुलिस को राहत मिली है, लेकिन जिला पुलिस में स्वीकृत पदों के मुकाबले बड़ी संख्या में पद अभी भी रिक्त हैं। ऐसे में पुलिस थानों और चौकियों में स्टाफ की कमी की चुनौती पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। युवाओं ने सरकार से पुलिस विभाग में रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की है। उनका कहना है कि भर्ती होने से जहां पुलिस विभाग में स्टाफ की कमी दूर होगी, वहीं युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। पर्याप्त पुलिस बल मिलने से जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि जिले को एक रिजर्व टुकड़ी उपलब्ध हुई है। इससे पुलिस कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी। रिजर्व जवानों का इस्तेमाल आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सुरक्षा और गार्द संबंधी ड्यूटियों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में रिक्त पदों को भरने का विषय उच्च स्तर पर विचाराधीन है और सरकार की ओर से भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नए जवान मिलने पर सिरमौर को भी पुलिस बल उपलब्ध होगा। आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन के जेल अधीक्षक भानू प्रकाश शर्मा ने बताया कि एक रिजर्व टुकड़ी मिलने से कैदियों को अदालतों और अन्य स्थानों पर लाने-ले जाने में काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में कुछ और जवान उपलब्ध होते हैं तो बीमारी या अन्य आपात स्थिति में कैदियों को अस्पताल ले जाने के दौरान गार्द उपलब्ध करवाने में भी काफी सुविधा होगी। पहले: रिजर्व बल नहीं होने से थानों और कार्यालयों से कर्मचारियों को गार्द ड्यूटी में भेजना पड़ता था। अब: 24 जवानों की रिजर्व टुकड़ी उपलब्ध हुई है। स्रोत: आईआरबीएन छठी बटालियन, धौलाकुआं। फायदा: कैदियों की गार्द और अन्य सुरक्षा ड्यूटियों में राहत। बड़ी चुनौती: सिरमौर पुलिस में रिक्त पद अब भी बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के खेल का भंडाफोड़, मामले की जानकारी देते डॉ. सुशील कुमार गुप्ता

07 Aug 2026

लखनऊ: सीतापुर हाईवे पर कार में जिंदा जला युवक, हत्या की आशंका

07 Aug 2026

VIDEO: पंपापुरी पार्क में गेट लगाने पर हंगामा, सभासद ने शुरू की भूख हड़ताल

07 Aug 2026

VIDEO: जाराबिजली के लोगों ने देवताओं को समर्पित वाद्य यंत्रों से की सिस्टम को जगाने की कोशिश

07 Aug 2026

महापंचायत से पहले किसान नेता श्रवण कुशवाहा नजरबंद; VIDEO

07 Aug 2026
विज्ञापन

लखनऊ में कार में लगी आग, एक युवक जिंदा जला

07 Aug 2026

VIDEO: आगरा में आयकर विभाग का फाइनेंस कंपनी पर सर्वे, पैसा लो कंपनी के ठिकानों पर चल रही जांच

06 Aug 2026
विज्ञापन

गुरुग्राम में 7 माह बाद भी शुरू नहीं हो सका खेल छात्रावास का निर्माण

06 Aug 2026

भोजशाला में साध्वी ऋतंभरा ने किया पूजन: बोलीं- संतान तुलसी के पौधे जैसी, उन्हें संस्कारों के गंगाजल से सींचें

06 Aug 2026

Meerut: हरिद्वार से जल ला रही गर्भवती को हुई प्रसव पीड़ा, बेटे को दिया जन्म

06 Aug 2026

Meerut: बारिश में शिवालयों की ओर बढ़ते रहे कांवड़िये, गूंजता रहा बोल बम

06 Aug 2026

Meerut: हस्तिनापुर के नेहरू पार्क में भव्य होगा तीज महोत्सव, साफ-सफाई कराई

06 Aug 2026

Meerut: गंगा के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी, भीमगौड़ा और बिजनौर बैराज से बढ़ा डिस्चार्ज

06 Aug 2026

Meerut: जिलाधिकारी ने गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

06 Aug 2026

हरदुआगंज के गांव भोजपुर में भौंकने पर मादा श्वान और विरोध करने पर युवक को मारी गोली

06 Aug 2026

Meerut: 'यूपी की पुलिस की तरह हो दिल्ली पुलिस, सब योगी आदित्यनाथ की देन', एसपी से बोले कांवड़िये

06 Aug 2026

Meerut: बारिश के बीच मेरठ के बेगमपुल से गुजरे कांवड़िये

06 Aug 2026

Meerut: एडीजी ने शोभित विवि और हेलीपैड का किया निरीक्षण, कांवड़ मार्ग पर पैदल गश्त

06 Aug 2026

Meerut: सरोपा सम्मान समारोह में गुरु साहिबानों के संदेश पर चलने का किया आह्वान

06 Aug 2026

Meerut: तीज पर शिव-पार्वती विवाह सप्तपदी का मंचन, महिलाओं ने किया रैंप वॉक

06 Aug 2026

Meerut: तीज उत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन

06 Aug 2026

Meerut: हाईवे पर नहीं रुकने दिए जा रहे कसाना और सारजन डीजे, भजनों पर झूमते चले कांवड़िये

06 Aug 2026

Meerut: प्रदेश स्तरीय महिला जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुए ट्रायल, बारिश ने डाली बाधा

06 Aug 2026

बेटियों ने मोबाइल पर देखी पिता की जलती चिता

06 Aug 2026

नोएडा में कांवड़ यात्रा में महिलाओं की भी भागेदारी

06 Aug 2026

नोएडा में आरक्षण के विरोध में उतरे लोग, जल्द जंतर मंतर में करेंगे विरोध प्रदर्शन

06 Aug 2026

ग्रेटर नोएडा में कावड़ यात्रा को लेकर रघूपुरा मार्ग दो भागों में बांटा गया

06 Aug 2026

ग्रेटर फरीदाबाद के 100 से अधिक सोसाइटियों को मिलेगी गड्ढा मुक्त सड़क

06 Aug 2026

नोएडा की तैराकी प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय मंच पर अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार

06 Aug 2026

दिल्ली में बारिश ने छोटे व्यापारियों की तोड़ी कमर

06 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed