{"_id":"6a75e6c715d354c8200bcfb3","slug":"video-gangas-water-level-rose-by-10-cm-at-tigri-a-rapid-increase-is-expected-today-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"तिगरी में दस सेमी बढ़ गया गंगा का जल स्तर, आज तेजी से होगा इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी में दस सेमी बढ़ गया गंगा का जल स्तर, आज तेजी से होगा इजाफा
गजरौला। लगातार हो रही बारिश के कारण बिजनौर बैराज से बृहस्पतिवार सुबह 133357 क्यूसेक और शाम को 186009 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा का जल स्तर दस सेमी बढ़ जाने के कारण गेज 245 मीटर पर दर्ज किया गया। शुक्रवार को जल स्तर और अधिक बढ़ सकता है।
बृहस्पतिवार को कई दिन बाद गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ा। कारण बिजनौर बैराज से 133357 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। तिगरी में गंगा का जल स्तर 235 मीटर से बढ़कर 245 मीटर पहुंच गया। किनारे की झोंपड़ी बाढ़ के कारण जल मग्न हो गईं। जिन खेतों से बाढ़ का पानी कम हो गया था, उनमें दोबारा भरने लगा। उधर शाम को बिजनौर बैराज से 186009 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिले की सीमा में यह पानी शुक्रवार सुबह तक पहुंचेेगा। इस कारण संभावना है कि गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ेगा। ऊपर से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण टापू में बसे गांवों के लोगों की बेचैनी फिर बढ़ने लगी है। जेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि लगातार पानी छोड़ा जाने के कारण गंगा का जल स्तर बढ़ता जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।