{"_id":"6a7637181e4cdad07c0b00ad","slug":"video-kanwad-yatra-a-beautiful-example-of-communal-harmony-muslim-volunteers-serve-kanwariyas-in-shamli-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kanwad Yatra: सौहार्द की मिसाल, डॉ. अहान कर रहे निशुल्क उपचार, दिलशाद और बिल्ला बांट रहे खाद्य सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwad Yatra: सौहार्द की मिसाल, डॉ. अहान कर रहे निशुल्क उपचार, दिलशाद और बिल्ला बांट रहे खाद्य सामग्री
कांवड़ यात्रा के दौरान शामली में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की मिसाल देखने को मिल रही है। मुस्लिम समाज के लोग भी शिवभक्तों की सेवा में पूरे समर्पण के साथ जुटे हैं। कोई निशुल्क उपचार कर रहा है तो कोई कांवड़ियों को फल और खाद्य सामग्री वितरित कर सेवा भाव निभा रहा है।
कैराना रोड स्थित शांति केयर ग्लोबल हॉस्पिटल के चिकित्सा शिविर में डॉ. अहान, डॉ. शबनम और उनकी टीम पिछले सात दिनों से शिवभक्तों का निशुल्क उपचार कर रही है। अब तक करीब 8,200 शिवभक्तों का उपचार किया जा चुका है। शिविर में दवाइयों के साथ प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
वहीं, खुड़ाना गांव निवासी यूट्यूबर दिलशाद रोजाना तीन से चार घंटे मुजफ्फरनगर रोड पर शिवभक्तों को निशुल्क केले, फ्रूटी और अन्य खाद्य सामग्री वितरित करते हैं। कांधला निवासी बिल्ला उर्फ बिलाल भी अपनी कार से कांवड़ मार्ग पर पहुंचकर शिवभक्तों को फल और खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं।
सेवा में जुटे लोगों का कहना है कि शिवभक्तों की सेवा से मिलने वाला आत्मिक संतोष शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनका संदेश है कि कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द की यह भावना बनी रहनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।