{"_id":"6a76eeb749038a234a051cfb","slug":"video-ayathhaya-ma-saraya-ka-jalsatara-9262-matara-pahaca-khatara-ka-nashana-sa-mahaja-11-satamatara-thara-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में सरयू का जलस्तर 92.62 मीटर पहुंचा, खतरे के निशान से महज 11 सेंटीमीटर दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में सरयू का जलस्तर 92.62 मीटर पहुंचा, खतरे के निशान से महज 11 सेंटीमीटर दूर
अयोध्या में रुदौली तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को नदी का जलस्तर 92.62 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 92.73 मीटर है। ऐसे में नदी खतरे के निशान से महज 11 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों में ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
रूदौली तहसील प्रशासन की ओर से क्षेत्र में तीन सरकारी नावों की व्यवस्था किए जाने का दावा किया जा रहा है। वहीं कैथी मांझा गांव के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में तहसील प्रशासन की ओर से नाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों के मुताबिक सरयू का पानी गांव के चारों तरफ बढ़ रहा है और खेतों तक पानी पहुंच चुका है। इसके बावजूद आवागमन के लिए सरकारी स्तर पर नाव की व्यवस्था नहीं की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने के साथ गांव से बाहर आने-जाने में परेशानी बढ़ रही है। बच्चों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के छात्र आशीष ने बताया कि वह कैथी मांझा से पढ़ने के लिए पस्ता स्थित निजी स्कूल जाता है। सरकारी नाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण उसे निजी नाव का सहारा लेकर आवागमन करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में तत्काल सरकारी नाव उपलब्ध कराने और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आवश्यक इंतजाम किए जाने की मांग की है। वहीं इस संबंध में एसडीएम विनोद गुप्ता से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने मामले में कुछ भी कहने से परहेज किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।