{"_id":"6a76f1daec1212a1470ea8e7","slug":"video-bhiwani-has-been-inundated-by-intermittent-rain-for-the-past-eight-hours-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में पिछले आठ घंटों से रुक रुक कर हो रही बारिश में शहर जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में पिछले आठ घंटों से रुक रुक कर हो रही बारिश में शहर जलमग्न
पिछले करीब आठ घंटों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने शहर को पानी-पानी कर डाला। शहर के मुख्य रास्तों पर बारिश का पानी जमा हो गया वहीं कई कॉलोनियों के अंदर तो जलभराव के हालात बने, जिसकी निकासी भी करीब पांच घंटों बाद तक नहीं हो पाई है।
पुलिस अधीक्षक आवास, पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल आवास, जिला नागरिक अस्पताल का सिविल सर्जन कार्यालय गेट के आगे भी बरसाती पानी की वजह से जलभराव हुआ।
बारिश के जारी रहने से लोगों को बाढ़ जैसे हालातों की आशंका बनी है वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के दावों की भी हवा निकल गई है। देवसर चुंगी स्थित पुराना डिस्पोजल पर पंपिंग मशीन भी प्लास्टिक कचरा की वजह से जाम हो गई है। जिसकी वजह से पानी निकासी का काम भी प्रभावित हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।