फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani's daughters have brought glory to the country and the district at the international level: Deputy Commissioner

भिवानी की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और जिले का गौरव बढ़ाया : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani's daughters have brought glory to the country and the district at the international level: Deputy Commissioner
डीसी आवास पर राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को सम्मानित करती डीसी की मां प्रोमिला अग्रवाल व
भिवानी। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को अपने निवास पर प्रीतिभोज देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्वर्ण पदक विजेता जैस्मिन लाम्बोरिया, प्रीति पवार, साक्षी ढांडा और प्रिया घणघस का स्वागत करते हुए कहा कि भिवानी की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और जिले का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

डीसी के निमंत्रण पर चारों खिलाड़ी अपने परिजनों के साथ उनके निवास पहुंचे। उपायुक्त की माता प्रोमिला अग्रवाल ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, एसडीएम भिवानी महेश कुमार, नगराधीश अनिल कुमार, एसडीएम सिवानी विजया मलिक, डीडीपीओ सोमबीर कादयान और सीएमजीजीए रिषव रंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि खेलों में भिवानी की पहचान खिलाड़ियों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से बनी है। गांव धनाना की बेटियों द्वारा दो स्वर्ण पदक जीतना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैस्मिन लाम्बोरिया, प्रीति पवार, साक्षी ढांडा और प्रिया घणघस ने सम्मान के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। इस दौरान साक्षी के पिता मनोज कुमार, प्रिया के पिता महेंद्र, ताऊ रणबीर प्रधान, चाचा पवन घणघस, प्रीति के पिता सोमबीर, मां सालीन देवी, जैस्मिन के कोच संदीप एवं प्रविंद्र कुमार, रमेश शास्त्री, रामकिशन और सुखबीर बडेसरा भी मौजूद रहे।

मुक्केबाज साक्षी व प्रिया ने अपनी उपलब्धि से विश्वभर में जिले का नाम किया रोशन : डॉ. फूल सिंह धनाना
भिवानी। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज साक्षी चौधरी और प्रिया घणघस के सम्मान में उनके पैतृक गांव धनाना में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। सामाजिक संगठनों, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने दोनों खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत किया।

राजपाल आईजी एवं समाजसेवी डॉ. फूल सिंह धनाना ने दोनों खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि साक्षी और प्रिया ने अपनी उपलब्धि से भिवानी, हरियाणा और देश का नाम विश्वभर में रोशन किया है। उन्होंने गांव धनाना में खेल स्टेडियम बनाने की मांग करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इस अवसर पर रणबीर प्रधान, कोच वजीर ढोला, महाबीर प्रिंसिपल, रविंद्र, दलीप चेयरमैन, रामदेव तायल, प्रेम चेयरमैन, घणघस खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता नफे सिंह घणघस, अनिल लाखन, जगदीश सरपंच, बलवान सरपंच, सेठी धनाना और जयभगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed