फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Online applications for the Secondary and Senior Secondary September examinations will begin on August 7.

Bhiwani News: सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी सितंबर परीक्षा के लिए सात अगस्त से होंगे ऑनलाइन आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Online applications for the Secondary and Senior Secondary September examinations will begin on August 7.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) सितंबर परीक्षा के लिए परीक्षार्थी सात अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि कंपार्टमेंट, आंशिक अंक सुधार, पूर्ण विषय अंक सुधार तथा अतिरिक्त विषय की परीक्षा के लिए आवेदन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर निर्धारित लिंक के माध्यम से किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी 1000 रुपये परीक्षा शुल्क के साथ सात से 17 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 100 रुपये विलंब शुल्क सहित 18 से 22 अगस्त, 300 रुपये विलंब शुल्क सहित 23 से 27 अगस्त तथा 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित 28 अगस्त से एक सितंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) मार्च तथा जुलाई परीक्षा में उत्तीर्ण रहे लेकिन किसी एक अनिवार्य विषय में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी भी अतिरिक्त उत्तीर्ण श्रेणी (एडिशनल क्वालिफाइड) के तहत निर्धारित अवधि में अपना पिछला अनुक्रमांक दर्ज कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed