फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MP Dharambir Singh felicitated Commonwealth Games gold medalist Jasmine.

कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता जैस्मिन का सांसद धर्मबीर सिंह ने किया अभिनंदन, बोले- भिवानी की बढ़ी शान

Sat, 08 Aug 2026 09:42 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 08 Aug 2026 09:42 PM IST
सार

चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि जैस्मिन लंबोरिया ने अपनी प्रतिभा मेहनत और लगन के दम पर देश और भिवानी का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी देश और प्रदेश के खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन
MP Dharambir Singh felicitated Commonwealth Games gold medalist Jasmine.
स्वर्ण पदक विजेता जैस्मिन का सांसद धर्मबीर सिंह ने किया अभिनंदन - फोटो : संवाद

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर भिवानी पहुंचीं महिला बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया का भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने अभिनंदन किया। सांसद ने जैस्मिन को जीत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि जैस्मिन लंबोरिया ने अपनी प्रतिभा मेहनत और लगन के दम पर देश और भिवानी का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी देश और प्रदेश के खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। जैस्मिन की उपलब्धि पूरे हरियाणा और विशेषकर भिवानी के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान मजबूत हो रही है। भिवानी को खेल नगरी के रूप में देश ही नहीं बल्कि दुनिया में पहचान दिलाने में यहां के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed