Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
In Sonipat, Congress leader and actor Raj Babbar said, "The next victory will be yours; you will accomplish this task yourselves, using your own judgment."
{"_id":"6a76f29f8fba4e3b4102d33a","slug":"video-in-sonipat-congress-leader-and-actor-raj-babbar-said-the-next-victory-will-be-yours-you-will-accomplish-this-task-yourselves-using-your-own-judgment-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में कांग्रेस नेता व अभिनेता राज बब्बर बोले- अगली जीत आपकी होगी, यह काम आप खुद अपनी सोच समझ से करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में कांग्रेस नेता व अभिनेता राज बब्बर बोले- अगली जीत आपकी होगी, यह काम आप खुद अपनी सोच समझ से करेंगे
हम एसआईआर के विरोधी नहीं हैं। हम गलत व्यवस्था के विरोधी हैं। यह कहना है कांग्रेस नेता व अभिनेता राज बब्बर का। वह शनिवार को शहर के बाहर दीवान फार्म पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय एसआईआर कार्यशाला में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि एसआईआर एक प्रक्रिया है। इसके तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। हमें इसमें सक्रिय भागीदारी निभाते हुए हर कार्यकर्ता को अपना सहयोग देना है। हमारी जिम्मेदारी है कि कोई भी गलत वोट न बने। सही वोट सही जगह जाए। चाहे वह कोई भी पक्ष हो।
उन्होंने कहा कि अगली जीत आपकी होगी। यह काम आप खुद अपनी सोच समझ से करेंगे। इसीलिए यह मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं संगठनात्मक रणनीति कार्यशाला की जा रही है। कार्यशाला में पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बिरेंद्र सिंह, रणदीप सुरजेवाला, कैप्टन अजय यादव, कुलदीप शर्मा, राव नरेंद्र, उदयभान, अशोक तंवर, शमशेर सिंह होगी, गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, भारत भूषण बत्रा, आफताब अहमद, कमल दीवान समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।