फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Officers are meant to serve the public, not to become mere station house officers: Mahipal Dhanda

जनता की सेवा के लिए हैं अधिकारी, थानेदार बनने के लिए नहीं : महिपाल ढांडा

Fri, 07 Aug 2026 09:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Aug 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Officers are meant to serve the public, not to become mere station house officers: Mahipal Dhanda
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में हुई जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में अ​धिकारियों को
सोनीपत। जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की शुक्रवार को बैठक हुई। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की सेवा के लिए हैं, थानेदार बनने के लिए नहीं। बैठक में अवैध कब्जे, बिजली बिल, प्रदूषण और नौकरी ठगी सहित विभिन्न मामलों की सुनवाई हुई।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी 16 शिकायतें प्रस्तुत की गईं। 8 शिकायतों का समाधान कर दिया गया। गांव प्रीतमपुरा निवासी अनिकेत की गली और प्लॉटों की पैमाइश संबंधी शिकायत पर लापरवाही सामने आई। इस पर मंत्री ने कानूनगो को फटकार लगाई। मंत्री ने डीडीपीओ मनीष मलिक और राई के नायब तहसीलदार को संयुक्त जांच कर अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खान कॉलोनी (स्वतंत्र नगर) में अवैध कब्जे की शिकायत पर विधायक निखिल मदान और डीसीपी की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनी। गांव जांटी कलां में पैतृक संपत्ति विवाद की जांच के लिए विधायक कृष्णा गहलावत, निखिल मदान और पवन खरखौदा की संयुक्त कमेटी गठित हुई। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त और ग्रीवेंस कमेटी के चार सदस्य भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधायक कृष्णा गहलावत, निखिल मदान, पवन खरखौदा, पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त नेहा सिंह, नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार और अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा मौजूद रहे।
इंसेट
बिजली बिल और प्रदूषण पर नाराजगी
गांव पीपली खेड़ा निवासी ओमपति ने बिजली मीटर उखाड़ने की शिकायत की। उनके सभी बिल जमा होने के बावजूद मीटर उखाड़ा गया था। इस पर मंत्री ने बिजली निगम अधिकारियों से नाराजगी जताई। अधिकारियों ने बताया कि मीटर दोबारा लगा दिया गया है। मंत्री ने उपायुक्त को ऐसे मामलों के स्थायी समाधान के लिए बिजली निगम अधिकारियों की बैठक बुलाने के निर्देश दिए। गांव बाघडू में एक निजी कंपनी पर दूषित पानी छोड़ने और प्रदूषण फैलाने का आरोप था। शिक्षा मंत्री ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को जांच के निर्देश दिए।

इंसेट
नौकरी ठगी और अधिकारियों को निर्देश
गांव राठधाना निवासी जगवंत सिंह ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की शिकायत की। मंत्री ने इस मामले की जांच विधायक निखिल मदान और ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य को सौंपी। उन्हें जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करने को कहा। मंत्री ने समयबद्ध तरीके से शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed