फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   STF arrests smuggler carrying 50,000 reward from Sonipat transport liquor under the guise shipment of eggs.

Prayagraj : एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी तस्कर को सोनीपत से पकड़ा, अंडों की आड़ में भेजता था शराब

Sat, 08 Aug 2026 02:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Aug 2026 02:21 PM IST
सार

Prayagraj News : शराब तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अजय जैन को एसटीएफ ने हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्ष 2023 में नवाबगंज क्षेत्र में पकड़ी गई अवैध शराब की बड़ी खेप के मामले में वांछित चल रहा था।  

विज्ञापन
STF arrests smuggler carrying 50,000 reward from Sonipat transport liquor under the guise shipment of eggs.
एसटीएफ प्रयागराज ने शराब तस्कर अजय जैन को सोनीपत से गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

शराब तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अजय जैन को एसटीएफ ने हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्ष 2023 में नवाबगंज क्षेत्र में पकड़ी गई अवैध शराब की बड़ी खेप के मामले में वांछित चल रहा था।  मूलरूप से पंजाब के मोहाली जीरकपुर स्थित ममता एनक्लेव निवासी आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और 2060 रुपये बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


एसटीएफ प्रयागराज की टीम काफी समय से इनामी और फरार अपराधियों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान अजय जैन के सोनीपत में छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण और निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम ने उसे चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे स्थित सोनीपत के गन्नौर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका शराब तस्करी का सक्रिय गिरोह है।
विज्ञापन


वह अपने पार्टनर नवदीप सिंह उर्फ नवी ग्रेवाल उर्फ लकी सिंह और अन्य साथियों के साथ मिलकर कई वर्षों से शराब की तस्करी कर रहा था। गिरोह पंजाब और चंडीगढ़ से शराब ट्रकों में लोड कर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात और उत्तराखंड तक भेजता था। पुलिस से बचने के लिए शराब की पेटियों को ट्रकों में दूसरे सामान के बीच छिपाया जाता था। इसके लिए अंडे, मुर्गी का दाना, प्लास्टिक स्क्रैप, पास्ता और आलू जैसे सामान का इस्तेमाल किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

2023 में प्रयागराज में खुला था गिरोह का राज

एसटीएफ के मुताबिक, वर्ष 2023 में अजय जैन और उसके साथियों ने भारी मात्रा में अवैध शराब ट्रक में लोड कराई थी। शराब को गत्तों में रखे सड़े अंडों की आड़ में उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार और झारखंड भेजा जा रहा था। एसटीएफ ने प्रयागराज में शराब की इस खेप को पकड़ लिया था। मामले में नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके बाद से अजय जैन फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

यूपी समेत कई राज्यों में करता था सप्लाई 

एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर चंडीगढ़ और पंजाब से शराब लाकर उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सप्लाई करता था। गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे प्रयागराज लाया गया। उसे नवाबगंज थाने में दर्ज प्राथमिकी में दाखिल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ की जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ नवाबगंज के अलावा पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में एफआईआर दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed