Rahul Gandhi In Prayagraj : राहुल गांधी युवाओं से बोले- आप भारत की शक्ति हो, आप भारत की शान हो
{"_id":"6a76f45ec2d60e55b00544b0","slug":"rahul-gandhi-has-rahul-gandhi-prayagraj-student-dialogue-kp-groundarrived-in-prayagraj-he-will-interact-with-students-at-kp-ground-at-6-pm-2026-08-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi In Prayagraj : राहुल गांधी युवाओं से बोले- आप भारत की शक्ति हो, आप भारत की शान हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 08 Aug 2026 04:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 08 Aug 2026 04:05 PM IST
खास बातें
Rahul Gandhi In Prayagraj :लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों से संवाद करने प्रयागराज पहुंचे। करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वह अपने पैतृक निवास स्वराज भवन पहुंचे।शाम को सात बजे राहुल गांधी मंच पर पहुंचे। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मैदान में भारी भीड़ है।
विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:12 PM, 08-Aug-2026
राहुल बोले आप भारत की शक्ति आप भारत की शान
राहुल गांधी ने छात्रों से कहा कि आप भारत की शक्ति हो आप भारत की शान हो। कहा कि जब में ऐसा कहता हूं तो मैं भीड़ की बात नहीं कर रहा रहा होता, मैं युवाओं की बात कर रहा होता हूं।07:09 PM, 08-Aug-2026
राहुल गांधी मंच पर पहुंचे, कुछ देर में शुरू करेंगे संवाद
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए केपी मैदान में बनाए गए मंच पर राहुल गांधी शाम को ठीक सात बजे पहुंचे। हाथ हिलाकर उन्होंने उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। कुछ देर में वह संवाद शुरू करेंगे।
विज्ञापन
04:21 PM, 08-Aug-2026
कार्यक्रम स्थल पर पहुचंने वाले मार्ग पर कीचड़
केपी कॉलेज मैदान में राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर पहने वाले मार्ग पर कीचड़ और मिट्टी।
- फोटो : अमर उजाला।
बारिश के चलते केपी ग्राउंड में राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर जल जमाव हो गया है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए निर्धारित मुख्य मार्ग पूरी तरह से कीचड़ से सना हुआ है। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है।
04:02 PM, 08-Aug-2026
केपी कॉलेज के मैदान में जुटने लगी भीड़
केपी कॉलेज के मैदान परआयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम में भीड़ जुटने लगी है। बड़ी संख्या में छात्र पहुंच रहे हैं। बुकिंग के लिए बॉक्स ऑफिस बनाया गया है। यहां पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।03:28 PM, 08-Aug-2026
एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करते कांग्रेस नेता।
राहुल गांधी का एयरपोर्ट पर स्वागत करते कांग्रेस नेता।
- फोटो : अमर उजाला।
एयरपोर्ट पर पहुंचने पर राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए कांग्रेस नेताओं में होड़ मची रही। बुके देकर लोगों ने उनका स्वागत किया।
03:01 PM, 08-Aug-2026
इलाहाबाद लोकसभा के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह से मुलाकात करते राहुल गांधी।
इलाहाबाद लोकसभा के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह से मुलाकात करते राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:53 PM, 08-Aug-2026
राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए पोस्टरों को फाड़ा गया
प्रयागराज में राहुल गांधी के आगमन के पहले सिविल लाइंस समेत शहर के कई हिस्सों में राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे। जिसे कांग्रेस नेताओं ने फाड़कर हटा दिया।02:52 PM, 08-Aug-2026
राहुल के स्वागत के लिए पोस्टर बैनर से पटा सिविल लाइंस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी स्वागत के लिए सिविल लाइंस इलाके में भारी संख्या में पोस्टर बैनर लगाए गए हैं। सिविल लाइंस समेत शहर के कई इलाकों में पोस्टर बैनर लगाए गए हैं।
02:35 PM, 08-Aug-2026
Rahul Gandhi In Prayagraj : राहुल गांधी युवाओं से बोले- आप भारत की शक्ति हो, आप भारत की शान हो
छात्रों से संवाद करने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज पहुंच गए। अपने स्पेशल विमान से करीब डेढ़ बजे वह प्रयागराज पहुंचे। यहां पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत तमाम बड़े नेताओं ने उनका बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी अपने पैतृक निवास स्वराज भवन चले गए। यहां पर भी कांग्रेस नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है।
राहुल शाम छह बजे केपी ग्राउंड में छात्रों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का नाम छात्रों की गूंज रखा गया है। इसके पहले यह कार्यक्रम राजस्थान के कोटा और उत्तराखंड के देहरादून में हो चुका है। इसके बाद प्रयागराज में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके मद्देनजर कई दिनों से केपी मैदान में तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेता प्रयागराज में कैंप किए हुए हैं।
राहुल शाम छह बजे केपी ग्राउंड में छात्रों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का नाम छात्रों की गूंज रखा गया है। इसके पहले यह कार्यक्रम राजस्थान के कोटा और उत्तराखंड के देहरादून में हो चुका है। इसके बाद प्रयागराज में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके मद्देनजर कई दिनों से केपी मैदान में तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेता प्रयागराज में कैंप किए हुए हैं।