{"_id":"6a7731cb1a5e7c16a602e9ed","slug":"video-railway-arrangements-fell-short-as-crowds-surged-after-the-urs-in-bareilly-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly: उर्स के बाद भीड़ उमड़ी तो धरे रह गए रेलवे के इंतजाम, जंक्शन पर दिखी अव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: उर्स के बाद भीड़ उमड़ी तो धरे रह गए रेलवे के इंतजाम, जंक्शन पर दिखी अव्यवस्था
Mukesh Kumar
Updated Sat, 08 Aug 2026 07:10 PM IST
Link Copied
बरेली में उर्स के मद्देनजर जंक्शन पर पहले से अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गईं। उर्स विशेष गाड़ियों के संचालन के अलावा 25 ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया गया। जंक्शन पर न रुकने वाली छह सुपरफास्ट गाड़ियों को भी शनिवार को अतिरिक्त ठहराव दिया गया। ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य कोच के साथ चार अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले गए। इसके बाद भी भीड़ उमड़ी तो व्यवस्थाएं और सुरक्षा नियम तार-तार हो गए।
रेलवे ने जंक्शन समेत बरेली सिटी और इज्जतनगर स्टेशनों पर उर्स को लेकर पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं। जंक्शन पर छह स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) और तीन जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवा (जेटीबीएस) भी लगाई हैं। मुख्य प्रवेश द्वार और सर्कुलेटिंग एरिया में सहायता बूथ स्थापित किए गए, लेकिन यह व्यवस्थाएं भीड़ के दबाव में धरी रह गईं। इस बीच रेलकर्मी जायरीन को गाड़ियों, प्लेटफॉर्म और अन्य सुविधाओं की जानकारी देते रहे। आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग की टीमों के साथ सुरक्षा के लिहाज से सिविल पुलिस को भी तैनात किया गया। इसके बाद भी कुल के बाद देर शाम तक जंक्शन पर अव्यवस्थाएं नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।