{"_id":"6a76df18a13bce34e70ec8be","slug":"video-minister-lal-chand-kataruchak-handed-over-keys-of-e-carts-to-self-help-groups-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने सेल्फ हेल्प ग्रुपों को सौंपीं ई-कार्ट की चाबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने सेल्फ हेल्प ग्रुपों को सौंपीं ई-कार्ट की चाबियां
पंजाब राज्य आजीविका मिशन के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुपों को आत्म-निर्भर बनाने और उनकी आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से जिला पठानकोट में ब्याज मुक्त ई-रिक्शे (ई-कार्ट) उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ए.डी.सी. (डेवेलपमेंट) कार्यालय, पठानकोट में सेल्फ हेल्प ग्रुपों को ई-रिक्शे (ई-कार्ट) वितरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद ने बताया कि जिले के विभिन्न ब्लॉकों नरोट जैमल सिंह, ब्लॉक घरोटा, ब्लॉक सुजानपुर, ब्लॉक धार और ब्लॉक पठानकोट से संबंधित सेल्फ हेल्प ग्रुपों को कुल 10 ई-रिक्शे दिए जा रहे हैं। इनमें खुशीनगर, हैबो, ताजपुर और सतवाल सहित विभिन्न गांवों के सेल्फ हेल्प ग्रुप शामिल हैं। कुल 10 ई-रिक्शों में से 5 ई-रिक्शे आज और बाकी 5 ई-रिक्शे सोमवार को लाभार्थियों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रत्येक ई-रिक्शे की कीमत लगभग 1 लाख 62 हजार रुपये है और इस तरह इन 10 ई-रिक्शों की कुल कीमत लगभग 16 लाख रुपये बनती है। इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि लाभार्थियों को यह सुविधा ब्याज मुक्त आधार पर दी जा रही है।
इस स्कीम के तहत लाभार्थियों को पहले दो साल तक किसी भी तरह की किस्त अदा नहीं करनी पड़ेगी। दो साल पूरे होने के बाद किस्तों की अदायगी शुरू होगी और इन किस्तों पर किसी भी तरह का ब्याज नहीं लगेगा। इससे सेल्फ हेल्प ग्रुपों से जुड़ी महिलाओं और अन्य लाभार्थियों को अपना काम शुरू करने और आय पैदा करने के लिए बड़ा सहारा मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।