फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Moga Two laborers buried in a 15-foot-deep pit after soil caved in while laying a sewerage pipe

मोगा: सीवरेज पाइप डालते समय मिट्टी धंसने से 15 फीट गहरे गड्ढे में दबे दो मजदूर, कड़ी मशक्कत के बाद निकाले बाहर

Sat, 08 Aug 2026 06:34 PM IST
मयूर शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 08 Aug 2026 06:34 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने जेसीबी और फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से दोनों मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Moga Two laborers buried in a 15-foot-deep pit after soil caved in while laying a sewerage pipe
गड्ढे से मजदूरों को बाहर निकालते हुए रेस्कयू टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा के बोहना चौक के पास मोगा-कोटकपुरा रोड पर शनिवार को सीवरेज पाइप डालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में काम कर रहे दो मजदूर अचानक मिट्टी धंसने से उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, मोगा-कोटकपूरा रोड पर एक वर्कशॉप का निर्माण कार्य चल रहा था। सिवरेज पाइप डालने के लिए करीब पांच-छह मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक मिस्त्री और एक मजदूर पाइप डालने के लिए लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में उतरे थे। अचानक गड्ढे के किनारे पर पड़ी मिट्टी उनके ऊपर गिर गई, जिससे दोनों मिट्टी में दब गए।
विज्ञापन




हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। स्थानीय लोगों ने जेसीबी और फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से दोनों मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों मजदूर मोगा के गांव चंद नवां के रहने वाले बताए जा रहे हैं एक के नाम हे गुरतेज सिंह दूसरे उनके साथी हे ।हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाभप्रीत सिंह ने बताया कि वे सभी एक वर्कशॉप में सीवरेज पाइप डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान दो साथी करीब 15 फीट नीचे जाकर काम कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी धंसने से दोनों मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मिट्टी हटाकर उन्हें सांस लेने की जगह दी। इसके बाद जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।


मोगा फायर ब्रिगेड के अधिकारी विकास गुप्ता ने बताया कि आज करीब चार बजे सूचना मिली थी कि मोगा के बोहना चौक के पास मिट्टी के नीचे दो मजदूर दब गए हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है, जबकि उनकी मेडिकल स्थिति के बारे में डॉक्टर ही बेहतर जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed